WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

आसमानी आफत बनी मुसीबत,नुकसानी के सर्वे के लिए प्रशासनिक अमला पहुंचा खेतों में

918
WhatsApp Image 2023 03 07 At 4.34.25 PM 696x1236

Ratlam। रतलाम जिले में सोमवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से ग्रामीण अंचल के दर्जनों गांव में फसलों को नुकसान पहुंचा है। मामले में कृषक शिकायत लेकर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के पास पहुंचे इस पर विधायक ने उसी समय कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से चर्चा की और कलेक्टर सूर्यवंशी के निर्देश पर प्रशासनिक अमला मंगलवार सुबह से ही सर्वे के लिए खेतों में पहुंच गया।

WhatsApp Image 2023 03 07 at 4.34.26 PM

मामले को लेकर ग्रामीण विधायक मकवाना ने बताया कि ओला वृष्टि से रतलाम के समीप कालूखेडी गांव में गेहूं, चना, लहसुन और प्याज की फसलों में भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त अन्य गांवों में भी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने उन्हे बताया कि दोपहर के बाद शाम 4 बजे नींबू के आकार के ओले गिरे। अचानक बर्फ के रूप में आसमानी आफत से किसानों की अच्छी फसल की उम्मीद टूट गई है।जब किसान फसल का नुकसान देखने खेतों पर पहुंचे तो अधिकांश फसल चौपट हो चुकी थी। फसल को इस हालत में देख किसानों की आखों में आंसू टपकने लगे।

विधायक मकवाना ने बताया कि किसानों से चर्चा के बाद तत्काल उनके द्वारा कलेक्टर से चर्चा की गई और उसके बाद मंगलवार को प्रशासनिक अमला खेतों में पहुंचकर फसलों में हुए नुकसान का जायजा ले रहा है। फसलों में भी नुकसानी का आकलन करने के लिए एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी, विधायक प्रतिनिधि धर्मेद्र पाटीदार द्वारा सर्वे करके और नुकसान हुई फसलों का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारी को फसलों में हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया। उपयुक्त जानकारी योगेश मालवीय द्वारा दी गई।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, विधायक दिलीप कुमार मकवाना-