WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Slit Wife’s Throat : धारदार हथियार से पत्नी की श्वास नली काटी, फिर पति ने खुद का गला रेता!

चोइथराम मंडी में खुलेआम हुई घटना से अफरा तफरी मची!

640

Slit Wife’s Throat : धारदार हथियार से पत्नी की श्वास नली काटी, फिर पति ने खुद का गला रेता!

 

Indore : चोइथराम मंडी में आज सुबह एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। किसी बात को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेता और फिर खुद का भी गला काट लिया। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। महिला की श्वास नली कट गई है।

दर्दनाक घटना इंदौर के राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र की चोइथराम सब्जी मंडी की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया गया कि घर में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। चोइथराम मंडी में हम्माली करने वाले कांचदी लोधी और उसकी पत्नी प्रेम उर्फ आरती लोधी गणपति स्थित जमता कॉलोनी में रहते हैं। घर पर किसी बात को लेकर दोनों का विवाद हुआ था। जब दंपति मंडी पहुंचे तो दोनों में फिर विवाद हो गया। इसके बाद अचानक कांचदी ने धारदार हथियार निकालकर पत्नी को गला रेत दिया। महिला की श्वास नली कट गई। फिर उसने खुद का गला रेत लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही

मंडी में हुई इस घटना को देखकर सब हैरान हो गए। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग चिल्लाते-चीखते इधर-उधर भागने लगे। फिर लोगों ने दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि दंपत्ति अशोकनगर जिले के मुंगावली के रहने वाले हैं।