WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Smoking in Flight Toilet : फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग, लड़की गिरफ्तार!

कोलकाता से बेंगलुरु जाती इंडिगो की फ्लाइट में हुई ये घटना!

1527
WhatsApp Image 2023 03 09 At 6.07.09 PM

Smoking in Flight Toilet : फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग, लड़की गिरफ्तार!

Bengaluru : कोलकाता से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक युवती को टॉयलेट में सिगरेट पीते पकड़ा गया। फ्लाइट के बेंगलुरु पहुंचते ही इस महिला यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जमानत पर छोड़ा गया है।

इंडिगो की उड़ान (Indigo flight) के टॉयलेट में सिगरेट फूंकती इस युवती ने अपने आपको बचाने की कोशिश की, पर उसकी सफाई काम नहीं आई।

हवाई अड्डे के सुरक्षा अधिकारी के शंकर ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत के अनुसार प्रियंका सी, जो 5 मार्च को कोलकाता से रात 9.50 बजे इंडिगो (6E-716) उड़ान में सवार हुई थी, उनको केबिन-क्रू द्वारा उड़ान के बीच में टॉयलेट में सिगरेट पीने का संदेह था। बाद में केबिन-क्रू ने उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा।

दबाव डालने पर युवती ने दरवाजा खोला तो कूड़ेदान में एक सिगरेट पड़ी मिली। क्रू दल ने उसे बाहर निकाला। फ्लाइट में सीट नंबर 17F पर यात्रा करने वाली इस महिला यात्री के बारे में कप्तान को सूचित किया गया और। फ्लाइट के बेंगलुरु में उतरने के बाद महिला को सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया।

उसे एयरपोर्ट पुलिस के पास ले जाया गया, जहां भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (जो कोई भी इतनी लापरवाही से कोई कार्य करता है जिससे मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ जाए) के तहत मामला दर्ज किया। कोलकाता-बेंगलुरु उड़ान की अवधि लगभग 2.5 घंटे है। आईपीसी की धारा 336 (IPC section 336) में तीन महीने की जेल या 250 रुपये का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।