WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Smriti Mandhana’s Father Health: Mandhana के पिता की हेल्थ पर आया अपडेट,उनको हार्टअटैक के लक्षण थे!

655

Smriti Mandhana’s Father Health: Mandhana के पिता की हेल्थ पर आया अपडेट,उनको हार्टअटैक के लक्षण थे!

Smriti Mandhana: रविवार को शादी के वेन्यू से एक ऐसी भी तस्वीर आई, जिसने फैंस के माथे पर शिकन ला दी. रविवार को शादी के बीच वेन्यू से एक एंबुलेंस साइरन बचाते हुए निकली. एनडीटीवी के सूत्रों ने पुष्टि की है कि शादी समारोह में स्मृति मंधाना के पिता को हल्का दिल का दौरा पड़ा था.

 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना के पिता को रविवार को तबीतय खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी कारण मंधाना और पलाश मुच्छाल की शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है। डॉक्टर ने अब मंधाना के पिता की हेल्थ पर अपडेट दिया है और बताया है कि वह अभी कुछ दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।

मंधाना और पलाश की शादी आज ही होनी थी, लेकिन सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और फिर कुछ देर बाद उन्हें सांगली में सर्वहितहॉस्पिटल और मेडिकलरिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। डॉक्टर ने बताया है कि उनको हार्टअटैक के लक्षण थे। इस समय वह निगरानी में हैं।

vb8ungbc smriti

डॉक्टर ने कहा है कि ईको करने के बाद कुछ परेशानी नहीं दिखी है, लेकिन उनको निगरानी में रखना होगा और जरूरत पड़ी तो एंजियोग्राफी भी करनी होगी। डॉक्टर नमन शाह ने कहा, श्रीनिवासमंधाना तो स्मृति मंधाना के पिता हैं उनको सुबह सीने में बाईं तरफ दर्द हुआ। उनको हार्टअटैक के लक्षण थे। उनको सांगली में तुरंत सर्वहित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको लगातार निगरानी में रखने की जरूरत है। हमारे कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर रोहन थानेदार ने उनकी अच्छे से जांच की है। उनकी इको में कोई नई चीज नहीं है। हालांकि, उनको लगातार निगरानी में रखने की जरूरत है। अगर जरूरत पड़ी तो एंजियोग्राफी भी करनी पड़ सकती है।

डॉक्टर से जब उनकी तबीयत बिगड़ने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये शारीकि और मानसिक तनाव के कारण हो जाता है। उन्होंने कहा, ये शारीरिक और मानसिक तनाव के कारण हो जाता है। शादी के समय होता तो काफी भागदौड़ होती है तो उसकी वजह से हो जाता है।