WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

सोमेश मिश्रा ने नर्मदापुरम कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया 

1794
IMG 20260413 WA0064

सोमेश मिश्रा ने नर्मदापुरम कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया 

चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

नर्मदापुरम: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सोमेश मिश्रा ने आज नर्मदा पुरम कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्टर सोनिया मीणा ने उन्हें कार्यभार सौंपा। सोनिया भी 2013 बैच की आईएएस अधिकारी है।

सोमेश मिश्रा इसके पूर्व मंडला के कलेक्टर थे। सोनिया नर्मदा पुरम कलेक्टर से मंत्रालय भोपाल में अपर सचिव, वित्त बनाई गई है।

कार्यभार ग्रहण करने से पहले सोमेश मिश्रा ने मां नर्मदा के दर्शन और पूजन अर्चन किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।