WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Sonam Raghuvanshi Indore :सोनम की चुप्पी पुलिस के लिए बनी पहेली, खाना नहीं खाया केवल एक ही बात,सिरदर्द है.

1692

Sonam Raghuvanshi Indore :सोनम की चुप्पी पुलिस के लिए बनी पहेली, खाना नहीं खाया केवल एक ही बात सिरदर्द है.

अकाल्पनिक सी घटना हनीमून पर लेजाकर पति को मारे जाने की घटना में नव विवाहिता का शामिल होना ।  हनीमून पर  शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश कोसकते में डाल दिया है. मेघालय पुलिस का कहना है कि हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की हत्या में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी कथित रूप से शामिल थी जिसने वहां भाड़े के हत्यारे बुलाए थे. मेघालय पुलिस ने हत्याकांड के चार संदिग्धों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से हिरासत में लिया है.

सोमवार को यूपी के गाजीपुर में सोनम रघुवंशी ने भी सरेंडर कर दिया था. हालांकि सोनम और उनका परिवार उन्हें निर्दोष बता रहा है. सरेंडर के बाद सोनम पुलिस हिरासत में गुमसुम होने की स्थिति में अस्पताल में थीं. सूत्रों के अनुसार, इस बीच पड़ताल में पता चला कि सोनम ने पूछताछ के दौरान कोई बातचीत नहीं की, खाना नहीं खाया और सिर्फ यही कहती रही कि उसे सिरदर्द है. 

 

 

मुख्य आरोपी बनी सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद से ही उसकी रहस्यमयी चुप्पी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है. शिलांग पुलिस के अनुसार, जब सोनम को हिरासत में लेकर शिलांग ले जाया जा रहा था, उस दौरान उसने पूरे रास्ते न तो कोई बातचीत की और न ही कुछ खाया. सूत्रों के मुताबिक, हर बार पूछे जाने पर वह केवल यही कहती रही कि “मेरे सिर में बहुत दर्द है.”

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब सोनम से खाने के लिए कहा गया, तो उसने साफ इंकार कर दिया. बार-बार समझाने के बावजूद उसने भोजन नहीं किया. यही नहीं, पुलिस द्वारा रास्ते में कई बार गाड़ी रोककर उसे आराम करने का मौका भी दिया गया, लेकिन सोनम ने न तो किसी से बातचीत की, न ही कुछ खाया. हर बार वह सिर्फ सिरदर्द की शिकायत दोहराती रही. पुलिस के अनुसार, ट्रांजिट के दौरान सोनम एकदम शांत और गुमसुम थी.

शिलांग पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि इस जघन्य हत्याकांड की पूरी स्क्रिप्ट सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा ने तैयार की थी. पुलिस का कहना है कि यह हत्या किसी तात्कालिक आवेश में नहीं बल्कि महीनों पहले सोची-समझी योजना के तहत अंजाम दी गई.

जानकारी के अनुसार, सोनम ने राज के निर्देश पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के लिए चार कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को शिलांग बुलवाया. इन चारों शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में साजिश के कई चौंकाने वाले पहलू उजागर हुए हैं.

Raja Murder Mystry : आशंका सच निकली,हनीमून का काला अन्धकारमय सच !

Love Marrige, Honeymoon, Murder: शिलांग हत्याकांड ने रिश्तों की नींव हिला दी!