WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Sourav Ganguly Resign : सौरव गांगुली ने BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

1223
WhatsApp Image 2022 06 01 At 5.53.45 PM 696x377

Mumbai : पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अभी तक के सफर के लिए फैंस और साथी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा किया है।

सौरव गांगुली ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की बात लिखीं। साथ ही BCCI के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के संकेत दिए थे। उनके इस ट्वीट के बाद हर तरफ यही चर्चा है कि क्या वह अब BCCI छोड़कर राजनीति में शामिल होने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके राजनीति में आने की चर्चा भी जोरों से हो रही थी। हाल ही में अमित शाह भी सौरव गांगुली के घर खाने पर पहुंचे थे। अटकलें यह भी थीं कि वे BJP की तरफ से राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए जा सकते हैं।


Read More… ICC Championship : पांच नई टीमों को One Day Cricket का दर्जा