WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

साउथ अफ्रीका ने फिर भी कहा- थैंक यू!,अर्शदीप सिंह से सबसे ज्यादा खतरा

832

साउथ अफ्रीका ने फिर भी कहा- थैंक यू!,अर्शदीप सिंह से सबसे ज्यादा खतरा

पर्थ: टीम इंडिया को 30 अक्टूबर को पर्थ में सुपर 12 राउंड के अपने तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका का सामना करना है। इस मैच में अफ्रीकी टीम को सबसे ज्यादा खतरा भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से होगा। बाएं हाथ का ये गेंदबाज जबरदस्त फॉर्म में है। उन्होंने 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुए मुकाबले में अकेले ही पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर की मिट्टी पलीद कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया में हो रहे इस ग्लोबल टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को हर हाल में अर्शदीप से बचकर रहना होगा। इस सच्चाई के बावजूद अफ्रीकी टीम अर्शदीप सिंह को थैंक यू कह रही है।

टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले साउथ अफ्रीका ने भारत दौरा किया था। इस दौरान उसने तीन मैच की टी20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज के दो मैच में अर्शदीप सिंह ने उसके पांच विकेट चटकाए थे। ये पांचों विकेट साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के थे। भारत ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी इनगिडी का मानना है कि अर्शदीप के इस प्रदर्शन ने टी20 वर्ल्ड कप में उनकी टीम को अपना अटैक तैयार करने का