WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

साउथ अफ्रीका वर्ल्डकप में 24 साल बाद न्यूजीलैंड से जीता

860
WhatsApp Image 2023 11 02 At 8.10.39 AM 1

साउथ अफ्रीका वर्ल्डकप में 24 साल बाद न्यूजीलैंड से जीता

पुणे: साउथ अफ्रीका ने वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 24 साल बाद हराया। टीम को 1999 के बाद अब 2023 में पुणे के मैदान पर 190 रन से जीत मिली। इस बीच न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को लगातार 5 मुकाबलों में हराया था।

साउथ अफ्रीका से क्विंटन डी कॉक और रासी वान डर डसन ने सेंचुरी लगाईं, जबकि केशव महाराज ने 4 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड पर जीत के साथ साउथ अफ्रीका के 7 मैचों में 6 जीत से 12 पॉइंट्स हो गए। टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है, जबकि 7 मैचों में लगातार तीसरी हार के बाद न्यूजीलैंड टीम चौथे नंबर पर फिसल गई। अब न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए आखिरी दोनों मैच जीतने ही होंगे, वहीं साउथ अफ्रीका आखिरी 2 में से एक मुकाबला जीतकर भी नॉकआउट में क्वालिफाई कर जाएगा। साउथ अफ्रीका का अगला मैच अब 5 नवंबर को भारत से होगा। वहीं न्यूजीलैंड अगला मैच 4 नवंबर को पाकिस्तान से खेलेगा।

पुणे में बुधवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 357 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 35.3 ओवर में 167 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गया।