WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

SP Changed President in UP : चुनाव के बीच बड़ा बदलाव, समाजवादी पार्टी ने UP का अध्यक्ष बदला! 

श्याललाल पाल OBC वोटर्स को साधने के लिए अखिलेश यादव ने नै चाल चली! 

1275

SP Changed President in UP : चुनाव के बीच बड़ा बदलाव, समाजवादी पार्टी ने UP का अध्यक्ष बदला! 

Lucknow :  समाजवादी पार्टी ने तीसरे चरण की वोटिंग से पहले ओबीसी वोटर्स को साधने के लिए बड़ा खेल किया। प्रदेश में तीसरे चरण में 10 संसदीय सीटों पर कल वोटिंग होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश पटेल अभी फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी जगह श्यामलाल पाल को मौका दिया गया।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत कल (मंगलवार) को 10 संसदीय सीटों पर होने वाली वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया। पार्टी ने सोमवार को अपना प्रदेश अध्यक्ष बदलते हुए श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।

वे पिछले साल ही पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष बनाए गए थे। वे प्रयागराज के रहने वाले हैं। नरेश उत्तम पटेल इस बार फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। फतेहपुर लोकसभा सीट पर 20 मई को वोटिंग कराई जाएगी।

सपा ने श्याम लाल पाल को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाकर ओबीसी वोटर्स पर निशाना साधने की कोशिश की है। तीसरे चरण की वोटिंग से पहले पार्टी प्रदेश में जातीय समीकरण को साधने की कोशिश में लगे हैं।

IMG 20240506 WA0041

पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाने वाले नरेश उत्तम पटेल अभी विधान परिषद के सदस्य हैं। हालांकि उनकी यह सदस्यता भी अगले महीने खत्म होने वाली है। रिक्त हो रहीं विधान परिषद की 13 सीटों के लिए चुनाव भी कराया जा चुका है। लेकिन पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा के उच्च सदन में फिर से नहीं भेजने का फैसला लिया।

सपा ने फतेहपुर से अपने उम्मीदवार के नाम के ऐलान में काफी वक्त लगाया. नामांकन की तारीख खत्म होने से महज 2 दिन पहले ही पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल को यहां से उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था। नरेश उत्तम के सामने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने फतेहपुर संसदीय सीट से वर्तमान सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को उतारा है। जबकि, बहुजन समाज पार्टी ने डॉ मनीष सिंह सचान को अपना उम्मीदवार बनाया।