WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

SP ने किया थाने का आकस्मिक निरीक्षण, आदतन अपराधियों की नई गुंडा फाइल खोलने के दिए निर्देश

SP के निर्देश पर थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया ने 10 गुंडों की फाइल की ओपन

1207
WhatsApp Image 2023 09 08 At 19.24.34

SP ने किया थाने का आकस्मिक निरीक्षण, आदतन अपराधियों की नई गुंडा फाइल खोलने के दिए निर्देश

Ratlam : पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा बीते कल शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वयं मोटरसाइकिल पर सवार होकर संदिग्ध क्षेत्र में घूमते हुए रात में थाना डीडी नगर पहुंचे थे जहां थाने का उन्होंने औचक निरीक्षण किया था।

WhatsApp Image 2023 09 08 at 19.24.34 1

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया को उनके थाना क्षेत्र के असामाजिक तत्वों तथा अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को विशेष रूप से चाकूबाजी और हथियारों से घटना को अंजाम देने वाले गुंडों को चिह्नित कर नई गुंडा फाइल खोलने के निर्देश दिए थे। निर्देश के साथ ही थाना डीडी नगर द्वारा पहले दिन 10 नई गुंडा फाइल खोली गई।

WhatsApp Image 2023 09 08 at 19.24.34 2

आरोपियों के नाम तथा उनके अपराधिक रिकॉर्ड

01. रोहित भुरिया पिता राजु भुरिया उम्र 20 वर्ष निवासी ईश्वर नगर के विरुद्ध मारपीट के 03 अपराध दर्ज हैं।

02. आशीष उर्फ बासी वरदुनिया पिता संजू वरदुनिया भांभी उम्र 24 वर्ष निवासी ईश्वर नगर के विरुद्ध मारपीट आर्म्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट के 04 अपराध दर्ज हैं।

03. सुरेश उर्फ सुरज उर्फ सुर्या पिता प्रकाश खटीक उम्र 33 वर्ष निवासी ईश्वर नगर के विरुद्ध एनडीपीएस, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट एवम आबकारी एक्ट के 07 प्रकरण दर्ज हैं।

04. विकास यादव पिता हरिओम यादव उम्र 29 वर्ष निवासी धीरज शाह नगर के विरुद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट एवम आबकारी एक्ट के 05 प्रकरण दर्ज हैं।

05. मुकेश कटारा पिता बद्रीलाल कटारा उम्र 45 वर्ष निवासी ईश्वर नगर के विरुद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट के 04 प्रकरण दर्ज हैं।

06. करण भुरिया पिता राजु भुरिया उम्र 28 वर्ष निवासी ईश्वर नगर थाना दीनदयाल नगर के विरुद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट के कुल 07 प्रकरण दर्ज हैं।

07. वैभव पिता जगदीश भांभी सियांग उम्र 23 वर्ष निवासी धीरज शाह नगर गली नं.06 के विरुद्ध मारपीट के कुल 05 प्रकरण दर्ज हैं।

08. गोपाल पिता कालुराम नायक उम्र 41 वर्ष निवासी ईश्वर नगर थाना दीनदयाल नगर रतलाम के विरुद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट एवम आबकारी एक्ट के 08 प्रकरण दर्ज हैं।

09. प्रदीप पिता पूनमचन्द नायक 22 साल निवासी धीरज शाह नगर के विरुद्ध चोरी, मारपीट, एससीएसटी एक्ट एवम आबकारी एक्ट के 16 प्रकरण दर्ज हैं।

10. आर्यन उर्फ समीर पिता शहजाद मार्बल उम्र 18 वर्ष नि. राम रहीम नगर के विरुद्ध मारपीट एवम आबकारी एक्ट के कुल 07 प्रकरण दर्ज हैं।

क्या कहते हैं एसपी राहुल कुमार लोढ़ा

शहर भर के आदतन अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर और भी नई गुंडा फाइल तैयार करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं और थाना प्रभारी से प्रतिदिन फीडबैक लिया जा रहा है।साथ ही स्थाई वारंटी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।