WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

SP Inspects City Administration : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर SP उतरे सड़क पर पैदल चलकर शहर की व्यवस्था देखी! 

व्यापारियों, आमजनों से किया संवाद!

992

SP Inspects City Administration : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर SP उतरे सड़क पर पैदल चलकर शहर की व्यवस्था देखी! 

Ratlam : शनिवार को एसपी अमित कुमार ने रक्षाबंधन, विश्व आदिवासी दिवस आदि को देखते हुए शहर के मुख्य मार्गो, प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। विश्व आदिवासी दिवस के दिन निकलने वाले जुलूस के मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को देखकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

IMG 20250802 WA0125

बता दें कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के दिन निकलने वाली रैली शहर के बाजना बस स्टैंड से लक्कड़पीठा, चांदनीचौक, तोपखाना, रानीजी का मंदिर, नाहरपूरा, कॉलेज रोड, हाथीखाना, छत्रीपुल होते हुए पोलो ग्राउंड पर समाप्त होगी। इस दौरान एसपी अमित कुमार द्वारा व्यापारियों एवं आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों के बारे में चर्चा की। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, थाना प्रभारी डीडी नगर मनीष डावर, थाना प्रभारी माणकचौक अनुराग यादव, सूबेदार अनोखीलाल परमार आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहें।

IMG 20250802 WA0123