WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Special Treatment for Pimples : मुहांसों के लिए MY में अलग से OPD खुलेगी!

566

Special Treatment for Pimples : मुहांसों के लिए MY में अलग से OPD खुलेगी!

 

Indore : एमवाय अस्पताल में अब मरीजों को नई सुविधा मिलने वाली है। यहां पहली बार चर्म रोग विभाग में पिंपल्स (मुहांसों) के लिए विशेष ओपीडी शुरू होने वाली है। इससे मरीजों को लाभ मिलेगा। इस विशेष ओपीडी में डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। पिंपल्स हर मौसम में लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। जैसे ही मौसम का बदलाव होता है या फिर खानपान में परिवर्तन होता है तो पिंपल्स होना शुरू हो जाते हैं।

इसका इलाज भी लंबे समय तक चलता है और निजी क्लीनिकों में इसका इलाज भी काफी महंगा होता है। लेकिन, एमवाय में ओपीडी खुलने से मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिलने लगेगी। इससे जो मरीज पैसों की कमी के कारण इलाज करवाने से वंचित है, वह भी लाभ ले सकेंगे। विशेषज्ञों ने बताया कि बदलती जीवनशैली और खानपान में बदलाव के कारण लोगों को पिंपल्स से जुड़ी समस्याएं अधिक होने लगी है।

कई लोग इसे सामान्य समझकर इलाज नहीं करवाते हैं। लेकिन कई बार यह फेल जाते हैं। यदि समय पर इसका उपचार शुरू करवा लिया जाए तो जल्दी पिंपल्स से निजात पा सकते हैं। इसके होने के कई कारण होते हैं। वहीं अधिकांश लोग इसका इलाज तो शुरू करवाते हैं, लेकिन बीच में ही छोड़ देते हैं। क्योंकि इसका इलाज हज़ारों में होता है।

 

दो माह में शुरू हो सकती है ओपीडी

यह जानकारी एमवाय अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल नागर ने दी। उन्होंने कहा कि दो माह में एमवाय अस्पताल में पिंपल्स के लिए ओपीडी शुरू हो सकती है। इसके लिए डॉक्टर प्रयासरत है। विभाग में इसके लिए जगह भी चिन्हित कर ली है। वहीं यह प्रदेश के शासकीय अस्पताल में पहली इस तरह की ओपीडी होगी। पिंपल्स ओपीडी शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। क्योंकि, पिंपल्स का इलाज लंबे समय तक चलता है, जिससे मरीजों को लाभ मिल सके। ओपीडी जल्द ही शुरू होने की संभावना है।