WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

SPS Officers Transfer 2024: MP में एडिशनल SP स्तर के 7 अधिकारियों के तबादले,EOW और लोकायुक्त के 2 SP हटाए गए 

1200
Major Reshuffle in Excise Department

SPS Officers Transfer 2024: MP में एडिशनल SP स्तर के 7 अधिकारियों के तबादले,EOW और लोकायुक्त के 2 SP हटाए गए 

 

भोपाल: SPS Officers Transfer 2024: राज्य सरकार ने कल देर रात एडिशनल SP स्तर के 7 अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार रीवा के लोकायुक्त संगठन के SP गोपाल सिंह धाकड़ को अब एडिशनल एसपी मुरैना पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार ग्वालियर में EOW एस पी बिट्टू सहगल को अब उप सेनानी 13वीं वाहिनी विस बल ग्वालियर पदस्थ किया गया है। इन दोनों पुलिस अधिकारियों की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस ले ली गई है।

अरविंद सिंह ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना को अब रीवा EOW का SP पदस्थ किया गया है। दिलीप सिंह तोमर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को अब ग्वालियर EOW का SP पदस्थ किया गया है। देवेंद्र कुमार यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन बालाघाट को EOW सागर का SP पदस्थ किया गया है। इन तीनों अधिकारियों की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपी गई है।

IMG 20241025 WA0001

जारी आदेश के अनुसार दिनेश कुमार कौशल एसपी पीटीएस सागर को जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा रीवा और जितेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक साइबर इंदौर को पुलिस अधीक्षक एटीएस इंदौर पदस्थ किया गया है।