WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Sri Mahakal Lok : जनता के लिए लोकार्पण के दो दिन बाद खुलेगा ‘श्री महाकाल लोक’

11 अक्टूबर को इंदौर से उज्जैन तक का मार्ग टोल फ्री, रातभर रोशन रहेगा!

1973
WhatsApp Image 2022 10 09 At 3.30.06 PM 1

Ujjain : ‘श्री महाकाल लोक’ का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे! लेकिन, जनता को इस लोक का नजारा करने का मौका 14 अक्टूबर से ही मिलेगा। राज्य सरकार ने लोकार्पण के दौरान 11 अक्टूबर को इंदौर-उज्जैन मार्ग को टोल फ्री करने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर की शाम उज्जैन पहुंच रहे हैं। वे ‘श्री महाकाल लोक’ का भव्य समारोह में लोकार्पण करेंगे। लेकिन, पर्यटक 14 अक्टूबर से ही श्री महाकाल लोक देख सकेंगे। इसलिए कि सजावट की सामग्री समेटने के लिए दो दिन लगेंगे। जब तक सारी सामग्री हट नहीं जाती, लोगों के लिए महाकाल लोक नहीं खोला जाएगा। यही कारण है कि इसे 14 अक्टूबर से जनता के लिए खोले जाने का फैसला किया गया।

WhatsApp Image 2022 10 09 at 3.30.07 PM

‘श्री महाकाल लोक’ के लोकार्पण समारोह के दिन इंदौर-उज्जैन मार्ग को टोल फ्री करने के निर्देश अफसरों को दिए गए हैं। उज्जैन की सड़कों को भी सजाया गया है। पौराणिक कथाओं पर आधारित वॉल पेंटिंग भी की जा रही है। सड़कों पर भी भगवा पताकाएं व एलईडी लगाई गई।

50 किमी पर बिजली के 600 खम्भे
प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए इंदौर-उज्जैन के 50 किलोमीटर लंबे मार्ग को मप्र पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी ने 600 पोल लगाकर रोशन किया है। इसके लिए 200 कर्मचारियों की विशेष टीम तैयार की गई थी। इंदौर जिले की सीमा में 400 और उज्जैन जिले की सीमा में 200 पोल लगाए गए हैं।

WhatsApp Image 2022 10 09 at 3.30.06 PM

उज्जैन के लिए ऐतिहासिक दिन
मंगलवार 11 अक्टूबर का दिन उज्जैन और मध्य प्रदेश के इतिहास में ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस दिन प्राचीन काल-गणना नगरी उज्जैन सहित प्रदेश के सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। शिव लीलाओं की अदभुत छटा के साथ उज्जैन का ‘श्री महाकाल लोक’ विकसित किया गया है। उज्जैन नगरी को श्रद्धालुओं के लिए इस तरह विकसित कि पर्यटक एवं श्रद्धालु खिंचे चले आएंगे। यहाँ पौराणिक कथाओं पर केन्द्रित शिव लीलाओं के साथ ऐसी अधोसंरचना निर्मित की गई हैं, जिन्हें देखकर लोगों को पृथ्वी पर शिव लोक के दर्शन होंगे।

WhatsApp Image 2022 10 09 at 3.30.08 PM

कई शहरों के मंदिरों में अभिषेक और पूजन
उज्जैन के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण करने की व्यवस्था भी की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मानना है कि समारोह जरूर उज्जैन में हो रहा है, लेकिन इसकी छटा पूरे प्रदेश में बिखरेगी और निखरेगी। मुख्यमंत्री की इस मंशा को पूरा करने सभी जिलों में प्रशासन ने जनभागीदारी से लोकार्पण समारोह की तैयारियां की है। प्रदेश के देव स्थानों में दीपमालाएँ जला कर रोशनी की जाएगी। सभी जिलों के बड़े शिव मंदिरों में 10 एवं 11 अक्टूबर को 2 दिन अभिषेक-पूजन आदि होंगे और मंदिरों में रोशनी की जायेगी।

पांच साल पुरानी अवधारणा पूरी
श्री महाकाल लोक की अवधारणा वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मन में आई थी। इस पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, संतों और विषय-विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श कर योजना तैयार की गई थी जिस पर गंभीरता से अमल करते हुए योजना का प्रथम चरण पूर्ण किया जा चुका है। श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के अलावा प्रधानमंत्री मोदी उज्जैन में एक विशाल धर्म सभा को भी संबोधित करेंगे।