WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Start of Development Works : भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया ने कई विकास कार्यों का भूमि पूजन किया!

841
WhatsApp Image 2023 07 25 At 9.43.32 PM 696x522

Start of Development Works : भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया ने कई विकास कार्यों का भूमि पूजन किया!

Indore : विकास पर्व के दौरान इंदौर जिले में लगातार विकास कार्यों के लोकार्पण/भूमिपूजन का सिलसिला जारी है। मंत्री, स्थानीय विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर रहे हैं। इसी सिलसिले में विकास पर्व के दौरान तीन विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को लगभग पौने 5 करोड़ रूपए लागत के 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।

विकास पर्व के दौरान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 में विधायक महेन्द्र हार्डिया ने 18 लाख 48 हजार रूपए लागत के एक विकास कार्य का लोकार्पण तथा 35 लाख 84 हजार रूपए लागत के दो विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने नगर निगम के वार्ड क्रमांक 45 में वाटर लाईन का लोकार्पण तथा उद्यान शेड एवं सीमेंट कांक्रीट सड़क का भूमिपूजन किया। खजराना इलाके को भी विधायक महेंद्र हार्डिया ने कई सौगात दी। जिसमें वार्ड 38 के बडला गली नंबर 1 में विधायक निधि से बोरिंग करवाकर उसका उद्घाटन किया गया।

WhatsApp Image 2023 07 25 at 9.43.31 PM 1

वार्ड-39 में खिजराबाद गार्डन का भूमि पूजन किया गया। इस कार्य की शुरुआत विधायक हार्डिया ने गेती लगाकर की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष इम्तियाज मेमन, वार्ड के पार्षद उस्मान पटेल, रुबीना इकबाल खान, भाजपा वार्ड अध्यक्ष हारून शेख, अजहर शेख, भुरू सेठ, जाकिर नेता, सैयद नौशाद अली, फहीम खान, जाकिर पटेल मदनी, सलीम नेता, समद लोधी, शाकिर हुसैन, आबिद शाह, खालिद साबरी, शोएब अहमद कमाली, आमिर पटेल,व वार्ड के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 के वार्ड क्रमांक-55 में आयोजित कार्यक्रमों में 4 करोड़ 17 लाख रूपए लागत के 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में ड्रेनेज लाईन, सीमेंट कांक्रीट की सड़क, डामरीकरण, गार्डन का सौंदर्यीकरण, पेयजल के लिए बोरिंग, विद्युत आपूर्ति को सुलभ बनाने के लिए सब स्टेशन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसी तरह महू विधानसभा क्षेत्र में मंत्री उषा ठाकुर और जिला पंचायत सदस्य दिनेश चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद सिंह ठाकुर, पुंजालाल निनामा, जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय की उपस्थिति में गोंडकुआं गाँव में सड़क निर्माण का लोकार्पण किया गया।