WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Started Feeling Cold : गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा, एक सप्ताह से रात का तापमान घटा!

मौसम बदलने से अल सुबह धुंध दिखाई दी और दिन में ठंड महसूस होने लगी! 

781

Started Feeling Cold : गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा, एक सप्ताह से रात का तापमान घटा!

Indore : शहर का पिछले एक सप्ताह में रात का तापमान 15 डिग्री के करीब रहा। इससे रात में ठंडक बढ़ गई। अब गुलाबी ठंड का असर दिखाई देने लगा है। अब रात की ठंडक का असर दिन में भी महसूस होने लगा है। रात 9 बजे के बाद तापमान गिरने से शहर के बाहरी इलाके में तड़के धुंध छाने लगी है। शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान 27.4 डिग्री रहा। यह तापमान पचमढ़ी से एक डिग्री कम है।

अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह से इंदौर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी थी। शाम जल्दी ढलने लगी और ठंडक भी बढ़ने लगी। अब रात में पंखे की जरूरत भी महसूस नहीं हो रही। गुलाबी ठंड ने सुबह का मिजाज बदल दिया है। ठंडक के साथ हल्की धुंध की लोगों से मुलाकात हो रही है। सुबह साढ़े आठ बजे तक हल्की ठंडक महसूस होने लगी। अब दिन चढ़ने पर भी तपन नहीं होती। मौसम के बदले मिजाज की वजह हवा की दिशा बदलना है। अब हवाएं उत्तर पूर्वी होने लगी है।

मौसम के जानकारों का कहना है कि दिन के तापमान में यह बदलाव बादलों के छाने और हवा की दिशा बदलने से होता है, जिससे मौसम में विशेष फर्क नहीं पड़ता। रात का तापमान सर्दी के मौसम में हमेशा ही कम ही रहता है, जो अभी भी है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और उस तरफ से आ रही हवाओं के कारण भी शहर के तापमान में कमी आई।

IMG 20231119 WA0023

पचमढ़ी में शुक्रवार को दिन का तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कई बार बादलों के छाने या हवा की दिशा बदलने से दिन के तापमान में 1-2 डिग्री का अंतर संभव है। मुख्य फैक्टर तब होता है जब रात का तापमान में हिल स्टेशन से ज्यादा कम हो। शुक्रवार की रात पचमढ़ी में रात का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस था।

सर्दी के मौसम में दिन का तापमान अगर पचमढ़ी से 1-2 डिग्री ज्यादा हो तो उसके पीछे कोई ठोस कारण नहीं होता। लेकिन, रात का ज्यादा हो वहां बड़ा फैक्टर माना जाता है। शनिवार को सुबह ठंड का असर दिखाई दिया। इस दौरान दृश्यता 2 हजार मीटर तक की थी। अभी रात में गुलाबी ठंड का असर रहेगा। 20 नवम्बर के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है।

16 नवम्बर की रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था। जबकि, अगले दिन इसमें हल्का सा इजाफा हुआ और 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 16 नवम्बर को दिन का तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 17 नवम्बर को एक डिग्री कम होकर 27.4 डिग्री पर आ गया। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण ऐसी स्थिति बनी।