WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक समिति करेगी सरकार को घेरने का काम

आधा दर्जन से ज्यादा बिंदुओं पर रहेगा फोकस

848

भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में बनी कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति कुछ महीनों तक सरकार को घेरने की रणनीति बनाने में जुटेगी। समिति ने इसके लिए आधा दर्जन से ज्यादा बिंदुओं पर फिलहाल फोकस करने का तय किया है। इसमें सरकार को जिन बिंदुओं पर घेरा जाएगा, उन्हें चयनित किया है।

सूत्रों की मानी जाए तो यह पूरी टीम इस पर फोकस कर रही है कि भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश में जन आंदोलन कैसे खड़ा किया जाए। इसके लिए कई बिंदुओं का चयन हुआ है। जिनमें से कुछ को जन आंदोलन में बदलने की कांग्रेस के इन नेताओं की कोशिश होगी।

जन आंदोलन के सहारो ही वह मिशन 2023 के चुनाव में आगे बढ़ने की तैयारी भी करेगी।
बताया जाता है कि जो बिंदु जनआंदोलन के लिए चयनित इस समिति ने किये हैं, उनके अनुसार किसानों की आमदानी बढ़ाये के साथ ही कांग्रेस की पुरानी घोषणा कर्ज माफी लागू करने को जन आंदोलन में बदला जा सकता है। वहीं बेरोजगार के बीच में भर्ती परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर इसे भी जनआंदोलन में बदला जा सकता है। प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के हितों के मामलों को भी इनके बीच में बड़ा मुद्दा बनाया जा सकता है। प्रदेश में स्वास्थ्य और शैक्षणिक स्तर को लेकर भी जनआंदोलन हर जिले में खड़ा किया जा सकता है।