WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

PM कृषक मित्र सूर्य योजना के क्रियान्वयन के लिए CS अनुराग जैन की अध्यक्षता में बनी राज्य स्तरीय समन्वय समिति

526

PM कृषक मित्र सूर्य योजना के क्रियान्वयन के लिए CS अनुराग जैन की अध्यक्षता में बनी राज्य स्तरीय समन्वय समिति

 

भोपाल:  राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश में सिचाई के लिए सोलर पंप स्थापना की योजना प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया है।

इस समिति में नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग के सचिव सदस्य सचिव होंगे। उर्जा, वित्त, नगरीय विकास एवं आवास, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव को सदस्य बनाया गया है।

यह समिति योजना के सभी घटकों के अंतर्गत प्रगति की नियमित समीक्षा करेगी। योजना के क्रि यान्वयन के लिए विभागों के बीच आवश्यक समन्वय बनाने का काम भी समिति करेगी।

योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा हर तीन माह में की जाएगी ताकि समय सीमा में लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। योजना को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए आवश्यक विनिर्देश जारी किए जाएंगे। योजना क्रियान्वयन के संबंध में भारत सरकार के नवीन एवं नवकरणीय उर्जा मंत्रालय के साथ समन्वय करने और राज्य में योजना क्रियान्वयन में सुधार के उपाय भी यह समिति सरकार को सुझाएगी।