WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

रायपुर में बनेगी अत्याधुनिक ‘स्पेस लैब’, अंतरिक्ष विभाग से मिली स्वीकृति

211
WhatsApp Image 2025 12 02 At 2.11.49 PM

रायपुर में बनेगी अत्याधुनिक ‘स्पेस लैब’, अंतरिक्ष विभाग से मिली स्वीकृति

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया जाने वाला है। केंद्र सरकार ने रायपुर में अत्याधुनिक स्पेस लैब स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इस महत्वपूर्ण पहल की जानकारी रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन का आभार व्यक्त किया।

सांसद अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर रायपुर में स्पेस लैब स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर अंतरिक्ष आयोग ने सहमति जताते हुए औपचारिक स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह लैब प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान से जुड़ा प्रत्यक्ष अनुभव उपलब्ध कराएगी और आने वाले समय में यह परियोजना ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगी।उन्होंने लोकसभा में नियम 377 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि देशभर में ऐसे स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएं ताकि राष्ट्र के हर बच्चे को अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचार के समान अवसर मिल सकें।

WhatsApp Image 2025 12 02 at 2.11.48 PM

रायपुर में स्पेस लैब की स्थापना न केवल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह एक ऐसे राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत भी है, जो भारत को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।