WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने न्यायालय में किया Surrender

10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था पुलिस ने

2685
WhatsApp Image 2022 04 18 At 9.15.21 PM 696x825

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना, नामली और रिंगनोद में विभिन्न धाराओं में दर्ज अपराध का वांछित आरोपी करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शैरपुर ने आज रतलाम न्यायालय पंहुच कर सरेंडर कर दिया।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर को जिले की तीन थानों की पुलिस कई महीनों से तलाश रही थी जो पुलिस की गिरफ्त से दूर था। आज पुलिस उसे ढूंढती रह गई और वह न्यायालय में सरेंडर करने पहुंच गया।

जीवन सिंह शैरपुर के करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष होने की वजह से करणी सेना के पदाधिकारियों और सदस्यों और समर्थकों से न्यायालय परिसर खचाखच भरा था।

क्या था मामला

1 अगस्त 2021 को जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के सोहनगढ़ में चौरासी बड़ायला रास्ते पर स्थित खेत पर बने कमरों से पुलिस ने अवैध शराब की फैक्टरी पकड़ी थी।

यह शराब की फैक्टरी 20 जून को माननखेड़ा के पास एक जीप से मिली अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चली थी।

मामले में पुलिस ने सुरेश पाटीदार पिता प्रभुलाल पाटीदार 34 निवासी ग्राम सोहनगढ़ के साथ ही अनोखीलाल पाटीदार, मोइन खां पिता रईस खां 22 निवासी ग्राम उमठपालिया, प्रभुलाल पाटीदार पिता चिमनलाल पाटीदार 55 वर्ष निवासी सोहनगढ़ को पकड़ा था।

WhatsApp Image 2022 04 18 at 9.15.22 PM

आरोपी मोइन ने पूछताछ में बताया कि चार-पांच माह पहले रंजीत सिंह उर्फ टम्मा निवासी ग्राम नयापुरा रतलाम के राजवाड़ी ढाबे पर जीवन सिंह निवासी ग्राम शेरपुर (पिपलौदा) व रंजीत सिंह ने उससे कहा था कि लॉक डाउन में शराब बनाने की फैक्ट्री लगाने से बहुत फायदा होगा।

फैक्टरी लगाने में उनकी मदद की थी।तब से जीवन सिंह शेरपुर इस मामले में फरार चल रहा था।उस पर पुलिस ने दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है।

न्यायालय के निर्देश

न्यायालय में सरेंडर करने पहुंचे जीवन सिंह के सरेंडर करने के बाद न्यायालय में नामली थाने से केस डायरी मंगाई गई लेकिन पुलिस समय पर डायरी उपलब्ध नहीं करा पाई तो न्यायालय ने जीवन सिंह को मंगलवार की सुबह 11 बजे मे पेश होने का आदेश दिया। साथ ही नामली पुलिस को भी सुबह 11 बजे डायरी पेश करने के निर्देश दिए।