WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Statue of Acharya Shankar : ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण 18 को!

14 सितम्बर से धार्मिक आयोजन शुरू होंगे, जो 20 सितम्बर तक चलेंगे!

872
WhatsApp Image 2023 09 09 At 7.15.00 PM

Statue of Acharya Shankar : ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण 18 को!

Indore : ओंकारेश्वर में एकात्म धाम के अंतर्गत आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम 14 सितम्बर से शुरू होगा। यह आयोजन 20 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान प्रतिमा के अनावरण के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम की आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई।

प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम का सिलसिला 14 सितम्बर से प्रारंभ होगा। ओंकारेश्ववर में मान्धाता पर्वत पर देश के के विख्यात साधु-संतों द्वारा वैदिक रीति से पूजन किया जाएगा। 15 एवं 16 सितम्बर को साधु-संतों द्वारा हवन-पूजन एवं 17 सितम्बर को साधु-संतों द्वारा 51 कुण्डीय हवन किया जाएगा। मान्धाता पर्वत पर ही 18 सितम्बर को आचार्य शंकर की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

WhatsApp Image 2023 09 09 at 7.14.59 PM

19 सितम्बर को सिद्धवरकूट में संत समागम होगा और ओंकारेश्वर में 20 सितम्बर को अनावरण कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इन आयोजनों की व्यापक तैयारियां जारी है। साधु-संतों, विद्वतजनों और अन्य अतिथियों के आवास, भोजन, परिवहन आदि के लिए इंतजाम किए जा रहे है। इंदौर और खंडवा के रेल्वे स्टेशनों तथा इंदौर एयरपोर्ट पर अतिथियों के स्वागत सत्कार के लिए सूचना केन्द्र बनाए जा रहे है।

ओंकारेश्वर को विशेष रूप से सजाया और संवारा जा रहा है। आयोजन के दौरान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पर भी फूलों तथा आदि से विशेष साज-सज्जा की जायेगी। मान्धाता पर्वत पर अंकित ‘ऊँ’ पर 14 सितम्बर से 20 सितम्‍बर तक प्रतिदिन काकड़ादीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। ओंकारेश्वर, खंडवा और इंदौर में कंट्रोल रूम भी बनाए जाएंगे। आचार्य शंकर की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा भी हेलीकाप्टर से होगी।

आयोजन के दौरान भोजन और पेयजल की व्यवस्था दोना, पत्तल, कुल्लड़ आदि में भारतीय पद्धति से आयोजन कि दौरान रहेगी। भोजन भी पूर्ण रूप से शुद्ध और सात्विक होगा। ओंकारेश्वर में पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। आयोजन के दौरान इंदौर से ओंकारेश्वर तथा खंडवा से ओंकारेश्वर आने-जाने के लिए यातायात की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। अनावरण कार्यक्रम का प्रसारण ओंकारेश्वर में जगह-जगह एलईडी के माध्यम से किया जाएगा।