WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Stepwell of Temple Sunk : मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका, 14 की पुष्टि, कई अभी भी लापता!

सेना की टीम ने मोर्चा संभाला, बावड़ी में 15 फीट से ज्यादा पानी! VDO में देखिए कलेक्टर और मंदिर के पुजारी का क्या कहना है!

1913
WhatsApp Image 2023 03 30 At 11.03.55 PM 696x465

Stepwell of Temple Sunk : मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका, 14 की पुष्टि, कई अभी भी लापता!

Indore : स्नेह नगर के बगीचे में बने बिलेश्वर महादेव मंदिर की बावड़ी की छत धंसने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की जानकारी मिली। कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने आज रात को मीडिया को बताया कि मृतकों की संख्या 13 से बढ़कर 14 हो गई है और 3 लोग अभी भी लापता है। यदि उन्हें भी जोड़ा जाए तो मृतकों की संख्या 17 होने की आशंका है। जबकि, मंदिर के पुजारी के मुताबिक जब हादसा हुआ तब आरती होने वाली थी और करीब 50 लोग वहां जमा थे। इसे सही माना जाए तो लापता लोगों की संख्या बहुत ज्यादा होना चाहिए।

कलेक्टर ने यह भी बताया कि सेना से भी बचाव के काम मे मदद मांगी गई है। सेना की टीम ने यहां आकर बावड़ी में खोजबीन का काम शुरू कर दिया। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम यहां काम कर रही है। बावड़ी से लगातार पानी निकाला जा रहा है, इसलिए आशंका है अंदर और भी शव दबे हो सकते हैं। कलेक्टर ने यह भी बताया की बावड़ी में करीब 15 फीट पानी है और लगातार पानी बढ़ रहा है। जबकि, पहले कहा गया था कि बावड़ी में 4 से 5 फीट ही पानी है।

सेना ने संभाला मोर्चा
राहत बचाव कार्य के लिए प्रशासन ने महू से सेना को बुलाया है। सेना के मोर्चा संभालने के बाद राहत एवं बचाव कार्य में तेजी आई है। बावड़ी से मोटर के जरिए पानी निकाला जा रहा है। फंसे हुए लोगों की सर्चिंग भी जारी है। बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ की टीम ने भी बेहतर कार्य किया और तीव्र गति से लोगों को बाहर निकाला।

पुजारी के मुताबिक लापता ज्यादा
एप्पल अस्पताल में भर्ती बिलेश्वेर मंदिर के पुजारी लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि हादसे से ठीक पहले श्रीराम जी की आरती होने वाली थी। इसी दौरान हादसा हुआ। हादसे के वक्त मंदिर में 50 लोग थे। हवन की पूर्णाहूति करने वाले थे कि एकदम से स्लैब बैठ गया। उन्होंने बताया कि पहले छोटा मंदिर था। करीब 20 साल पहले यह स्लैब डाला गया था। पीछे नए मंदिर का निर्माण हो रहा है।

मृतकों की त्वचा और जांच आंखे दान
बिलेश्वर महादेव मंदिर में हुए हादसे में अभी तक एमवाय की मार्चुरी में 12 शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे, जिसमें से 8 की आंखे और 3 का त्वचा दान किया गया। आंख दान एमके इंटरनेशनल आई बैंक, एमवाय आई बैंक एवं शंकरा आई बैंक की टीम ने प्राप्त किए। जबकि, त्वचा दान चोइथराम स्कीम बैंक द्वारा प्राप्त किए गए।

आई डोनर लिस्ट
1. दक्षा पटेल
2. इंद्र कुमार
3. भूमिका खानचंदानी
4. लक्ष्मी पटेल
5. श्रीमती मधु भम्मानी
6. जयंतीवाई
7. श्रीमती भारती कुकरेजा
8. कनक पटेल
स्किन डोनर लिस्ट
1. इंद्र कुमार
2. भूमिका खानचंदानी
3. जयंतीवाई