WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Stepwell of Temple Sunk : बावड़ी कांड में मृतकों की संख्या 35 हुई, पानी निकालने का काम जारी!

अभी भी बावड़ी के अंदर शव होने की आशंका से इंकार नहीं!

2472
WhatsApp Image 2023 03 31 At 8.39.24 AM 696x1237

Stepwell of Temple Sunk : बावड़ी कांड में मृतकों की संख्या 35 हुई, पानी निकालने का काम जारी!

Indore : स्नेह नगर के बगीचे में बने बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी से देर रात डेढ़ बजे और निकाले गए। इसके बाद इस हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया। अभी भी सेना की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
गुरुवार को रामनवमी पर यहां हवन-पूजन का आयोजन था, जिसमें शामिल होने के लिए कई श्रद्धालु पहुंचे थे। इस समय मंदिर में अंडरग्राउंड बावड़ी की छत धंस गई। जिससे 40 से ज्यादा लोग बावड़ी में गिर पड़े। बावड़ी करीब 40 फीट गहरी है, जिसमें करीब 15 फीट पानी भरा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रस्सियों के सहारे कुएं से लोगों को निकाला गया। 19 लोगों को इसी तरह निकाला गया।

बावड़ी में पानी ज्यादा होने और पानी निकालने पर पानी बढ़ने रेस्क्यू में परेशानी आई। एनडीआरएफ और बाद में सेना ने मोर्चा संभाला और पानी को पंप की मदद से निकाला गया।

SDRF के DIG महेशचंद्र जैन ने बताया कि कुएं में बहुत ज्यादा पानी था, कुछ दिख नहीं रहा था। पानी को लगातार खाली किया गया, तब उसमें शव दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि SDRF, NDRF, आर्मी की टीम, पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू के काम में लगी है। शुरुआत में 19 लोगों को बावड़ी से बाहर निकाला गया। इनमें से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

हादसा सपना-संगीता रोड स्थित स्नेह नगर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोगों के वजन से बावड़ी की छत धंस गई और लोग उसमें गिर गए। यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है। कलेक्टर ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराने की बात कही है।

आंखों के सामने तैरते शव
मंदिर के पुजारी लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे की घटना है। रामनवमी पर भगवान राम की आरती की तैयारी चल रही थी। इस बीच अचानक सब नीचे गिरे। मुझे तैरना आता था तो मैं ऊपर आया। फिर किनारे आया। 5-7 लोगों की लाश तैर रही थी। बाद में मुझे बाहर निकाला गया। शिवरात्रि पर इतनी भीड़ थी, कभी कुछ नहीं हुई। हमेशा हवन बाहर ही होता है, लेकिन इस बार नया मंदिर बन रहा है तो हवन अंदर हुआ। मैं 2007 से मंदिर में पूजा-पाठ कर रहा हूं। पुजारी निजी अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है।

मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। सरकार घायलों का इलाज कराएगी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से भी मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया गया।