WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

भारत की जीत का जश्न मना रहे जुलूस पर महू में पथराव, दो पक्ष भिड़े, आगजनी की घटनाएं!

रात में कलेक्टर महू पहुंचे, पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े!

1081

भारत की जीत का जश्न मना रहे जुलूस पर महू में पथराव, दो पक्ष भिड़े, आगजनी की घटनाएं!

 

Mhow (Indore) : चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद निकल रहे जुलूस पर रविवार रात अचानक पत्ती बाजार में पथराव कर दिया। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और दो गुट आमने-सामने आ गए। इस झड़प में लोगों ने दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पेट्रोल बम फेंके गए। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। रिजर्व फोर्स भी बुलाया गया।

IMG 20250310 WA0015

भारत की न्यूजीलैंड पर जीत पर महू शहर में जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरा। इस दौरान जुलूस जब जामा मस्जिद मार्ग से निकल रहा था, तो मस्जिद के सामने विवाद हो गया। जहां बड़ी संख्या में वर्ग विशेष के लोग जमा हो गए और धरना देने लगे। कुछ देर में भीड़ आमने-सामने हो गई और जमकर पत्थर चलने लगे। जामा मस्जिद मार्ग पर पेट्रोल बम फेंके गए हैं। तीन दुकानों में आग लगा दी। करीब आधा दर्जन खड़ी गाड़ियों में भी आग लगा दी, जिसे पुलिस ने बुझाया।

विवाद होने पर महू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन अनियंत्रित भीड़ बिखर गई। उसके बाद अलग अलग हिस्सों में बंट गई। इस घटना ने जश्न का माहौल बिगाड़ दिया। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। इलाके में तनाव बना हुआ है, और सुरक्षा बढ़ा दी गई। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जब फायर बिग्रेड आग बुझाने पहुंची तो फायर बिग्रेड के भी कांच फोडें गए। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद तनाव बढ़ गया। घटनाक्रम में 2 घर, 4 दुकान और वाहनों को नुकसान पहुंचा।

Read More…


India Win Champions Trophy 2025 : टीम इंडिया ने ‘चैंपियंस ट्रॉफी’ में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, 251 के मुकाबले 254 बनाए!



IMG 20250310 WA0017

कलेक्टर महू पहुंचे

महू में हुई घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने आपस मे चर्चा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। देर रात कलेक्टर आशीष सिंह ने महू की स्थिति का जायज़ा लिया एवं जनता से शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। मौके पर एडिशनल एसपी रुपेश द्विवेदी, एसडीओपी दिलीप सिंह चौधरी, महू कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा, किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री, बड़गोन्दा थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिहोर सहित चार थानों का बल भी तैनात रहा। फायर ब्रिगेड भी अलग अलग क्षेत्रों में घूमती रही।