WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

वंदे भारत ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव,कांच फूटे,RPF ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किया मामला दर्ज

874
WhatsApp Image 2023 10 16 At 12.00.59 PM

वंदे भारत ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव,कांच फूटे,RPF ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किया मामला दर्ज

उज्जैन। इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पथराव किया गया है। कोच के कांच फुटने से अंदर सवार यात्री सहम गए। यह हादसा चिंतामन स्टेशन व उज्जैन के बीच लगातार दूसरे दिन हुआ। इससे यात्री सुरक्षा पर भी सवाल उठे है। घटना के बाद RPF ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इंदौर से भोपाल चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 5 दिन पहले इंदौर से नागपुर किया गया है लेकिन इस ट्रेन पर पिछले दो दिनों से लगातार पथराव किए जा रहे हैं। ट्रेन संख्या 20911 इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस को 9 अक्टूबर से नागपुर तक बढ़ाया गया है। ट्रेन मे सुबह 6.50 बजे उज्जैन सेक्शन के चिंतामन स्टेशन व उज्जैन के बीच पत्थर फेंके गए। इससे कोच नंबर सी-6 व सी-7 कोच के कांच फुट गए। इससे अंदर सवार यात्री सहम गए। RPF ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।