WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Strange Groom : लड़का अपनी ही शादी भूला, अगले दिन पहुंचा तो लड़की वालों ने बंधक बनाया, खर्चा लेकर छोड़ा!

लड़की ने भी ऐसे शराबी दूल्हे से शादी से इंकार किया!

1048
WhatsApp Image 2023 05 26 At 5.31.21 PM 696x536

Strange Groom : लड़का अपनी ही शादी भूला, अगले दिन पहुंचा तो लड़की वालों ने बंधक बनाया, खर्चा लेकर छोड़ा!

Bhagalpur : सोचा भी नहीं जा सकता कि कोई दूल्हा अपनी शादी का दिन भूल सकता है। पर, ऐसा हुआ है। दूसरे दिन जब उस याद आई तो दुल्हन के घर भागकर गया। लेकिन, तब तक बात बिगड़ चुकी थी। लड़की वालों ने पुलिस में रिपोर्ट तो कर ही दी थी, खुद लड़की ने भी शादी से इनकार कर दिया।

ये अपनी तरह का पहला मामला है जब कोई दूल्हा अपनी ही शादी का दिन भूल गया हो! दूल्हन रातभर इंतजार करती रही। जब अगले दिन याद आई तो हालात बिगड़ चुके थे। आश्चर्य की बात तो यह कि लड़के के घर वालों ने भी शादी की सुध नहीं ली। यह मामला सुलतानगंज के मिर्जापुर गांव का है। इस क्षेत्र में होने वाली एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। एक दूल्हा अपनी ही शादी भूल गया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

यह घटना 13 मार्च की है, जब दूल्हे को अगले दिन शादी की याद आई तो आनन-फानन में अपने ससुराल पहुंच गया। वहां ससुराल वालों ने लड़के को बंधक बना लिया। हालांकि, इसके बाद लड़की ने भी शादी से मना कर दिया। दरअसल दूल्हे ने अपनी शादी की खुशी में अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब की पार्टी की। वह नशे में इतना मदहोश हो गया कि यही भूल गया कि उसकी शादी है जब उसे होश आया, तब तक 24 घंटे बीत चुके थे।

लड़की वाले हो गए थे परेशान

जानकारी के अनुसार लडक़ी वाले और मेहमान कहलगांव के अंतिचक गांव से आने वाली बारात का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, लड़का शादी से पहले ही शराब पीकर नशे में चूर हो गया। वह बारात लेकर लड़की वाले के घर नहीं पहुंचा। लड़की के घर शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी, लेकिन दूल्हे के नहीं पहुंचने पर लड़की वाले परेशान हो गए। दूल्हा अपने साथियों के साथ नशे में धुत होकर पड़ा हुआ था।

गांव वालों ने बना लिया बंधक

अगले दिन जब नशेबाज दूल्हे का नशा टूटा तो वो आनन-फानन में अपने ससुराल पहुंचा। तब तक दूल्हे की सारी करतूत लड़की वालों को पता चल गई थी। दूल्हे के आते ही लड़की पक्ष के लोग आग बबूला हो गए और दूल्हे के साथ उसके चार साथी भी गए थे, सभी को गांव वालों ने बंधक बना लिया। उन्होंने शादी की तैयारी में हुआ खर्च मांगा। किसी तरह पैसे देकर दूल्हा और उसका साथी वहां से निकल सके।

दूल्हा पहले से ही शादीशुदा

भागलपुर सुल्तानगंज के मिर्जापुर की रहने वाली होने वाली दुल्हन ने कहा ऐसे लड़के से मैं शादी नहीं कर सकती जो नशे का सेवन करता है। लड़के ने हम लोगों से झूठ बोलकर शादी का षड्यंत्र किया। लड़के की शादी पहले से हो चुकी है और बच्चे भी हैं। इसके बाद भी मेरी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा था। इसलिए उसे तो सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।