WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

बैंक मैनेजर ”Suicide” की अजीब कहानी : शरीर पर लेडीज अंडरगारमेंट्स, हाथ भी बंधे हुए

1836
'suicide'

बैंक मैनेजर ”Suicide” की अजीब कहानी : शरीर पर लेडीज अंडरगारमेंट्स, हाथ भी बंधे हुए

लुधियाना से सनसनीखेज अजीबो गरीब  मामला सामने आया है। यहां केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। कथित आत्महत्या से तीन दिन पहले ही उसने अपना जन्मदिन मनाया था। शुक्रवार को उसका शव किराए के कमरे में शव फंदे पर लटका हुआ मिला। अमरपुरा इलाके में केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर ने लेडीज अंडरगारमेंट्स पहनकर संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली।

tn 1686305937

मृतक की पहचान विनोद मसीह के रूप में हुई है। वह पिछले डेढ़ साल से यहां किराए के मकान में रह रहा था। जबकि उसके हाथ रस्सी से बांध रखे थे। देखने में मामला संदिग्ध लग रहा है। शुक्रवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो मकान मालिक ने उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने नहीं खोला। शक होने पर उसने इलाके के पार्षद गुरदीप सिंह नीटू और अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। थाना डिवीजन नंबर-2 के SHO अमृतपाल सिंह भी टीम के साथ पहुंच गए। जिसके बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई है।
मकान मालिक ने बताया कि 3 दिन पहले विनोद का जन्मदिन था। विनोद मूल रूप से फिरोजपुर की टैंक वाली बस्ती का रहने वाला था। वह शादीशुदा था और एक बेटा-बेटी हैं। वह ईसा नगरी में अपने रिश्तेदार सुलेमान के घर खाना खाता था।

Jackie Shroff’s Wife Ayesha, के साथ हुआ 58 लाख का फ्रॉड, जानें क्या है मामला!

Court Martial: स्पर्म डोनेट करने वाले कर्नल पर गिरी गाज, हुआ कोर्ट मार्शल