WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

गुंडे बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरता से कार्रवाई करे-CM चौहान

मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

928

गुंडे बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरता से कार्रवाई करे-CM चौहान

भोपाल:मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह इंदौर की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में सीएम चौहान ने अधिकारियों को गुंडे बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गुंडे बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे ।आम जनता में पुलिस पर विश्वास होना जरूरी है।

IMG 20230629 WA0040

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर तुरंत कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री निवास समत्व कार्यालय भवन में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह श्री राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना , एडीजी इंटेलिजेंस श्री आदर्श कटियार, ओ एस डी मुख्यमंत्री अंशुमन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे । इंदौर से इंदौर पुलिस कमिश्नर श्री मकरंद देउस्कर, संभागीय कमिश्नर श्री पवन शर्मा, कलेक्टर इलैया राजा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।