WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

उप निरीक्षक कु.चांदनी गौड़ एवं पुलिस फोटोग्राफर विनोद राठौर ने बढ़ाया उज्जैन पुलिस का मान

आल इण्डिया पुलिस ड्यूटी मीट में जीते 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक

993
WhatsApp Image 2023 02 20 At 6.42.16 PM 1 696x464

उज्जैन से सुदर्शन सोनी की रिपोर्ट

उज्जैन। 13 फरवरी से 17 फरवरी तक भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सम्पन्न हुई 66वी अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2022-23 में उज्जैन से 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिनमे थाना नागझिरी में पदस्थ उप निरीक्षक कु. चांदनी गौड़ ने दो पदक (रजत व कास्य) एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक विनोद राठौर द्वारा 1 पदक (रजत) प्राप्त कर उज्जैन पुलिस का नाम गौरवान्वित किया है।

कु.चांदनी गौड़ मध्यप्रदेश की पहली ऐसी महिला पुलिस अधिकारी बन गई है, जिनके द्वारा फोरेंसिक साइंस व मेडिकोलिगल में सिल्वर मेडल के साथ ही मेडिको लीगल ओरल टेस्ट में कांस्य पदक भी जीता है। वही विनोद राठौर ने क्राइम सीन फोटोग्राफी में सिल्वर पदक प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2023 02 20 at 6.42.16 PM

उल्लेखनीय है कि आल इण्डिया पुलिस ड्यूटी मीट 2023 में आंध्र प्रदेश, बिहार, बीएसएफ, छत्तीसगढ़, सीआरपीएफ, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, आईटीबीपी, जम्मू-काश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरला, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, रेलवे सुरक्षा बल, एसएसबी, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश के दल शामिल हुए थे।

उज्जैन पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में उज्जैन की उप निरीक्षक कु. चांदनी गौड़ ने फॉरेसिंक साइंस में सिल्वर व सांइटिफिक एडस टू इन्वेस्टिगेशन इवेंट के मेडिको लीगल एफएस ओरल टेस्ट में ब्रांज (कांस्य) मेडल कुल दो मेडल प्राप्त किये। यह पहला मौका है। जब इस कॉम्पीटिशन में प्रदेश की महिला पुलिसकर्मी ने दो पदक प्राप्त किए है।
इसी प्रकार पुलिस क्राइम सीन फोटोग्राफी में मध्यप्रदेश को द्वितीय स्थान दिलाने वाले क्राइम सीन फोटोग्राफर, सहायक उप निरीक्षक विनोद राठौर ने अपनी विशेष कला का प्रर्दशन करते हुए फोटोग्राफी में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

दोनों अधिकारियों को उज्जैन पुलिस का नाम ऑल इंडिया स्तर पर गौरवान्वित करने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बधाई दी गई। उज्जैन के इन दोनों अधिकारियों की विशेष उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।