WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Suicide : एएसपी की बहू ने आत्महत्या की, 2 महीने भी नहीं हुए थे शादी को!

मायके के फांसी लगाई, कारण का खुलासा नहीं हुआ!

766

Suicide : एएसपी की बहू ने आत्महत्या की, 2 महीने भी नहीं हुए थे शादी को!I

Indore : शादी को दो महीने भी नहीं हुए थे और एडिशनल एसपी की बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एमआईजी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया और मोबाइल जब्त कर लिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने जांच के लिए श्रेया का मोबाइल जब्त कर लिया है।

एडिशनल एसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल की बहू ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एमआईजी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। 12 जुलाई को ही श्रेया की वरुण सिंह से शादी हुई थी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ।

 

12 जुलाई को शादी हुई थी

एमआईजी टीआई मनीष लोधा के अनुसार 28 वर्षीय श्रेया सिंह की शादी 12 जुलाई को वरुण सिंह से हुई थी। श्रेया का मायका खजराना रोड पर क्लासिक पूर्णिमा स्टेट में है, जहां वह आई थी। श्रेया ने मायके में ही फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह अपने कमरे में अकेली थी। घरवालों को सुबह 7 बजे घटना की जानकारी मिली।

बेटी को फांसी के फंदे पर लटकता देख मां अलका ने नजदीकियों को इसकी खबर दी। सहकारिता विभाग में पदस्थ सौरभ प्रताप सिंह ने पुलिस को मामले की सूचना दी। और शव को फंदे से नीचे उतारा। एसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक स्वजन अभी कथन देने की स्थिति में नहीं है। श्रेया के जब्त फोन की जांच होगी।