WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Suicide Over Education System : रेल पटरी पर आत्महत्या करने वाले छात्र ने MP के पढ़ाई के सिस्टम को कोसा! 

टीचर पर गंभीर आरोप लगाए, अंतिम वीडियो में शिक्षा प्रणाली सुधारने की अपील और चेतावनी!

1060

Suicide Over Education System : रेल पटरी पर आत्महत्या करने वाले छात्र ने MP के पढ़ाई के सिस्टम को कोसा! 

Kolaras (Shivpuri) : शिवपुरी जिले के कोलारस में 12वीं के एक छात्र ने ट्रेन की पटरी पर लेटकर सुसाइड कर लिया। उसे पटरी पर देखकर लोको ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर छात्र को बचाने की कोशिश की, लेकिन छात्र के सिर में गंभीर चोटें आने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। आत्महत्या से पहले इस छात्र ने ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने शिक्षा प्रणाली में सुधार के साथ एक टीचर पर प्रताड़ित करने और उसे जबरन शराब पिलाने का आरोप लगाया गया।

घटना के अनुसार, शिवपुरी जिले में 12वीं के एक छात्र ने अपने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड करके आत्महत्या कर ली। वीडियो में उसने एक शिक्षक पर उसे परेशान करने और शराब पीने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। छात्र ने सरकार और पुलिस से शिक्षा प्रणाली में सुधार करने की अपील की और चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो ‘उसके जैसे कई और बच्चे मर जाएंगे।’ वीडियो में छात्र कहता है, आज मेरी जान तो चली गई लेकिन मेरे जैसे और बच्चों की जान भी जा सकती है। इसलिए मैं विनती करता हूं कि पढ़ाई के सिस्टम को ठीक करवाओ।’

ड्राइवर ने ब्रेक लगाए पर छात्र नहीं बच सका

मृतक छात्र की पहचान बंटी धाकड़ के रूप में हुई है। बंटी बुधवार शाम को कोलारस रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर जाकर लेट गया। लोको ड्राइवर ने यह देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाए। लेकिन, स्कूली छात्र को नहीं बचा सका। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे गंभीर हालत में 170 किलोमीटर दूर ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान, बंटी के मोबाइल में आत्महत्या से ठीक पहले रिकॉर्ड किया गया वीडियो मिला।

IMG 20250126 WA0163

टीचर के नंबर कम देने की धमकी का भी उल्लेख

वीडियो में उसने एक शिक्षक पर छात्रों को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित करने और उसे कम से कम एक बार बीयर पीने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। मृतक छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक छात्रों को अपने घर ट्यूशन लेने के लिए मजबूर करता था और मना करने पर उन्हें कम नंबर देने की धमकी भी देता था। कोलारस पुलिस और जीआरपी मामले की जांच कर रही है। जीआरपी अधिकारियों ने अस्पताल में बंटी का बयान दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन वह बोलने की स्थिति में नहीं था। अब जांच उसके वीडियो पर केंद्रित है।