WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Suicide : राहुल गांधी को गुल्लक भेंट करने वाले बच्चों के माता-पिता ने आत्महत्या की!

कांग्रेस ने मनोज परमार और पत्नी की आत्महत्या के लिए ईडी पर गंभीर आरोप लगाए! 

1137

Suicide : राहुल गांधी को गुल्लक भेंट करने वाले बच्चों के माता-पिता ने आत्महत्या की!

 

Sehore : सीहोर जिले के आष्टा के कारोबारी मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा ने शुक्रवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनोज के बच्चों ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गुल्लक भेंट किया था, जिसके बाद से वे चर्चा में थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लगातार प्रताड़ना के चलते यह घटना हुई।

मनोज परमार के इंदौर और आष्टा स्थित ठिकानों पर हाल ही में ईडी ने छापेमारी की थी और दस्तावेज जब्त किए थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि मनोज को कांग्रेस समर्थक होने के कारण निशाना बनाया गया। उन्होंने ईडी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनोज परमार को बिना किसी कारण परेशान किया जा रहा था। मैंने उनकी मदद के लिए वकील की भी व्यवस्था की थी, लेकिन डर और दबाव के कारण उन्होंने और उनकी पत्नी ने यह कदम उठा लिया।

कांग्रेस ने हमला बोला

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीहोर पहुंचकर घटना की निंदा की और कहा कि यह नफरत और बदले की राजनीति का नतीजा है। दोषी अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। कमलनाथ ने कहा कि पूरे देश में ईडी को राजनीतिक विद्वेष का हथियार बनाया गया है। पहले विरोधियों और नेताओं को जेल भेजा जाता है और अब इस तरह का उत्पीड़न किया जा रहा है कि परेशान होकर लोग आत्महत्या करने तक को विवश हो रहे। ईश्वर परमार दंपत्ति की आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।