WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Suicide : प्रियंका चौपडा के सेक्रेटरी रहे प्रकाश जाजू के बड़े भाई ने आत्महत्या की

रेलवे ट्रैक पर शव मिला, बीमारी से परेशान होने की जानकारी मिली

1086
Suicide : प्रियंका चौपडा के सेक्रेटरी रहे प्रकाश जाजू के बड़े भाई ने आत्महत्या की

Indore : फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा (Priyanka Chaupda) के सेक्रेटरी रहे प्रकाश जाजू के बड़े भाई दीपक जाजू (Deepak Jaaju) ने आत्महत्या कर ली। उनका शव महू के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। बताते हैं कि 65 साल के दीपक जाजू बीमारी से परेशान थे। रविवार शाम वह घर से निकले थे। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।

दीपक जाजू का शव हरनाखेडी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। वे बीमारी के कारण डिप्रेशन (Depression) में थे। उन्हें क्या बीमारी थी, इस संबंध में जानकारी नहीं मिली वे अपने परिवार के साथ महू के निकट कोदरिया गांव में रहते थे। दीपक जाजू के दो बेटे अंकुर और अतुल हैं।

लम्बे समय तक प्रियंका चौपड़ा के सेक्रेटरी रहे दीपक जाजू के छोटे भाई प्रकाश जाजू ने 2004 प्रियंका पर मामला दर्ज कराया था। उनका कहना था कि उन्हें अभद्र भाषा में SMS के साथ अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली थी। 2007 में प्रकाश जाजू ने प्रियंका के पिता के खिलाफ इंदौर कोर्ट में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। प्रकाश जाजू का कहना था कि प्रियंका के पिता ने उन्हें सैलरी नहीं दी। उन्होंने प्रियंका के खिलाफ भी केस लगाया था। मामले में 20 अगस्त 2007 को प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी निकला था। बाद में प्रियंका के निवेदन पर केस को निचली अदालत की जगह हाईकोर्ट की इंदौर बेंच को सौंप दिया गया।