WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Summit of 6 Cities : 6 एशियाई शहरों के शिखर सम्मेलन में इंदौर महापौर भी शामिल!

महापौर कार्यशाला के टेक्निकल सेशन में इंदौर के बारे में प्रेजेंटेशन देंगे!

1252
WhatsApp Image 2023 04 05 At 11.08.55 PM 696x731

Summit of 6 Cities : 6 एशियाई शहरों के शिखर सम्मेलन में इंदौर महापौर भी शामिल!

Indore : दिल्ली में आज से अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासन संस्थान (AIILSG) 6 एशियाई शहरों का शिखर सम्मेलन और महापौरों के फोरम का आयोजन कर रहा है। इस शिखर सम्मेलन में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह भी सम्मिलित होने के लिए नई दिल्ली रवाना हुए। इस सम्मेलन का मुख्य सत्र 6 और 7 अप्रैल को है।

इस सम्मेलन का विषय ‘समावेशी और लचीला शहर’ है। शिखर सम्मेलन का पहला दिन निर्वाचित महिलाओं के लिए महिला नेतृत्व कार्यशाला को समर्पित है। मुख्य सत्र 6-7 अप्रैल को आयोजित होगा। महापौर इस कार्यशाला के टेक्निकल सेशन में इंदौर के संबंध में प्रेजेंटेशन देंगे। AIILSG ने दक्षिण एशियाई शहरों के शिखर सम्मेलन के पांच संस्करणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। शिखर सम्मेलन का पिछला संस्करण मार्च 2020 में गोवा में आयोजित किया गया था।
सहयोग और सामूहिक कार्यों के साथ एक बेहतर शहरी भविष्य बनाने और पूरे एशिया प्रशांत के शहरों को शामिल करने का इरादा रखते हुए, इस संस्करण से शिखर सम्मेलन का नाम बदलकर एशियाई शहरों का शिखर सम्मेलन कर दिया गया है। शिखर सम्मेलन में एशिया के विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व होगा। अंतिम दिन दिल्ली घोषणापत्र जारी किया जाएगा। इसे शहर के प्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक रूप से अंतिम रूप दिया जाएगा।