WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Suraj Pancholi Acquitted : अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या मामले में सूरज पंचोली बरी!

CBI ने 9 साल तक जांच की, पर उसे सूरज के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला! 

1268
WhatsApp Image 2023 04 28 At 4.01.28 PM 696x389

Suraj Pancholi Acquitted : अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या मामले में सूरज पंचोली बरी!

  Mumbai : बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्मों निशब्द, गजनी और ‘हाउसफुल’ में बतौर हीरोइन दिखाई दी अभिनेत्री जिया खान महज ने 25 साल की उम्र में 3 जून 2013 को आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत की खबर ने सभी को सन्न कर दिया था। उसके कमरे से 6 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें जिया खान ने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर हत्या की साजिश रचने और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे आरोप लगाए थे। ये मामला दस साल तक चला। मामले की सीबीआई जांच हुई। लेकिन, 28 अप्रैल को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया। जिया की मां राबिया खान 10 साल से अपनी बेटी की मौत का न्याय मांग रही थी।

जिया की मौत के बाद पुलिस ने 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसके बाद सूरज को गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। 28 अप्रैल को मुंबई में विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एएस सैयद ने सूरज पंचोली को बरी करते हुए कहा कि सबूतों की कमी के कारण, यह अदालत आपको (सूरज पंचोली) को दोषी नहीं ठहरा सकती। इसलिए आपको बरी किया जाता है।

जिया की मां के गंभीर आरोप

जिया खान की मौत के बाद से उनकी मां राबिया खान ने आरोप लगाया कि सूरज पंचोली और उनके परिवार ने उनकी बेटी के साथ बुरा बर्ताव किया। उन्होंने सूरज पर जिया को अबॉर्शन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने सूरज को अपनी बेटी की मौत का मुख्य अपराधी बताया और उस पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप भी लगाया। हालांकि, सूरज और उनके स्टार पैरेंट्स जरीना वहाब और आदित्य पंचोली ने कहा कि जिया की मौत के लिए उनका बेटा जिम्मेदार नहीं है।

सूरज की मां ने कहा ‘मेरा बेटा बेकसूर’ 

फैसला आने से पहले सूरज की मां जरीना सदमे में थी। उन्होंने कहा कि हमने फैसले के लिए 10 साल तक इंतजार किया है। ये हमारे बेटे के लिए नरक की तरह रहा। इस पूरे समय में हमें विश्वास है कि हमारे बेटे के साथ न्याय होगा। जब मेरा बेटी मेरी तरफ देखता है तो मैं उसका दर्द महसूस करती हूं। मैं उसकी आंखों में आंखें डालकर नहीं देख पाती। मैं महसूस कर सकती हूं कि वो किस चीज से गुजरा है। मैं खुद को असहाय महसूस करती हूं। मैं जानती हूं कि मेरा बेटा बेकसूर है। लेकिन, उसे 10 साल लग गए। मुझे ऊपर वाले पर पूरा भरोसा था कि उसके घर में देर है, अंधेर नहीं। मुझे पूरा यकीन है कि वो निर्दोष साबित होगा और वही हुआ।

जिया ने कहा मुझे धोखा दिया 

जिया 3 जून 2013 को अपने जुहू स्थित घर में मृत पाई गई थीं। उनके कथित सुसाइड लेटर में कहा गया था कि सूरज उन्हें धोखा दे रहा था। बाद में मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया था। 2014 में जांच सीबीआई के पास आई पर कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला, जिससे सूरज को दोषी ठहराया जाए।

ये है पूरा मामला

3 जून 2013 को जिया खान ने आत्महत्या की थी। बताया गया कि उन्होंने अपने फ्लैट में फांसी के फंदे से लटककर सुसाइड किया। जानकारी के मुताबिक, जिया खान की मौत के बाद उनके घर से 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर जिया ने गंभीर आरोप लगाए थे। सुसाइड नोट के अनुसार, जिया खान ने लिखा था कि सूरज पंचोली ने ही हत्या के लिए उकसाया था, वो उन्हें धोखा दे रहा था। जिया की मां राबिया खान ने भी सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद 10 जून 2013 को सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया।

WhatsApp Image 2023 04 28 at 4.01.29 PM

दो हफ्ते से ज्यादा समय तक हिरासत में बिताने के बाद सूरज जमानत पर रिहा हो गया। ये केस जुलाई 2014 में सीबीआई के पास चला गया। जिया खान की मां ने सीबीआई अदालत में बयान दिया कि सूरज उसे फिजिकली अब्यूज करता था। वो उससे गाली-गलौज भी करता था। साल 2022 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले की नए सिरे से जांच की मांग वाली राबिया खान की याचिका खारिज कर दी थी। 20 अप्रैल 2023 को सीबीआई के विशेष जज एएस सैयद ने दोनों पक्ष की अंतिम दलील सुनी और अगली सुनवाई के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था। 28 अप्रैल को दिए फैसले में सूरज पंचोली को बरी कर दिया गया।