WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सुरेश कुमार जैन बने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति

1391

सुरेश कुमार जैन बने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति

भोपाल: मध्य प्रदेश के राज्यपाल और कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने उज्जैन शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के गणित के प्रोफेसर सुरेश कुमार जैन को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल का कुलपति नियुक्त किया है।
इस संबंध में राजभवन से जारी आदेश में बताया गया है कि जैन को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो के लिए यह नियुक्ति प्रदान की गई है। इनकी सेवा शर्तें एवं निबंधन विश्वविद्यालय के अधिनियम 1 के अनुसार शासित होंगी।