WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Suspend: शराब पीकर स्कूल आना महंगा पड़ा शिक्षक को, हुए सस्पेंड

651
Suspend

Suspend: शराब पीकर स्कूल आना महंगा पड़ा शिक्षक को, हुए सस्पेंड

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

 

Suspend: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शराब पीकर स्कूल आना एक शिक्षक को महंगा पड़ा। जांच के बाद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

 

 

संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, रायपुर राकेश पांडेय ने बताया कि सुशासन तिहार में शिक्षक सेत कुमार देवांगन के खिलाफ छड़िया सरपंच ने शिकायत की थी। जिसमें बताया गया था कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया, विकासखंड तिल्दा में पदस्थ शिक्षक सेत देवांगन रोज शराब पीकर स्कूल पहुंचता है। इस कारण छात्रों की पढ़ाई और स्कूल का कामकाज प्रभावित हो रही है।

इसके बाद मामले की जांच रिपोर्ट में यह शिकायत सही पाई गई। इस अनुशासनहीन और गैर-जिम्मेदाराना आचरण के चलते उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

IMG 20250502 WA0161

शिक्षक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और उनका मुख्यालय अब विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बसना (महासमुंद) निर्धारित किया गया है।