Suspicious death of SDM: 52 वर्षीय डिप्टी कलेक्टर की संदिग्ध मौत

1679

Suspicious death of SDM: 52 वर्षीय डिप्टी कलेक्टर की संदिग्ध मौत

 

भोपाल: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में शाहपुरा में पदस्थ SDM निशा नापित शर्मा की कल संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

बताया गया है कि निशा शुक्रवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई थी। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्होने कलेक्टर से छुट्टी ली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को निशा ने व्रत रखा था और शाम को अमरुद खाए थे। इसके बाद रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई और रविवार दोपहर सीने में दर्द होने की शिकायत पर पति मनीष शर्मा उन्हें शाहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने SDM के बंगले को सील कर दिया है।पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

*कौन है निशा*

निशा के बारे में बताया गया है कि वह छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी और उनकी शादी ग्वालियर के मनीष शर्मा के साथ हुई थी। वे नायब तहसीलदार

के पद पर पदस्थ हुई थी और दो पदोन्नति के बाद 2022 में deputy collector बनी। उन्हें सितंबर 2023 में कलेक्टर ने विधानसभा चुनाव से पहले ही शाहपुरा का SDM बनाया था।बताया गया है कि 45 साल की उम्र में उन्होंने शादी की थी।