WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

बुरहानपुर में टाइगर शावक की संदिग्ध मौत

452
WhatsApp Image 2026 04 03 At 19.51.33

बुरहानपुर में टाइगर शावक की संदिग्ध मौत

गणेश पांडे की रिपोर्ट

भोपाल। बुरहानपुर वन मंडल में गत गुरुवार को एक शावक की मौत की खबर है। शव को देखकर लगता शावक की मौत तीन-चार पुरानी बताई जा रही है।

शावक की मौत पर बुरहानपुर वन मंडल ने प्रेस नोट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 2 अप्रैल को एक वन्यजीव मादा बाघ शावक की मृत्यु की घटना, जिसका स्थल वन भूमि कक्ष बीट पलासपानी वन परिक्षेत्र खकनार के अंतर्गत प्रकाश में आई। जिस पर एनटीसीए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य अभिरक्षक मध्यप्रदेश, भोपाल से जारी दिशा-निर्देश अनुरुप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किय स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस-पास छानबीन की कार्यवाही की गई।

पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव डॉ. प्रशांत देशमुख, WCT भोपाल, डॉ. विकास माहिले, पशु चिकित्सक खकनार इत्यादि चिकित्सकों के दल द्वारा वन्यजीव बाघ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये।

निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह भस्मीकरण की कार्यवाह कनौजिया, वन संरक्षक खंडवा वृत्त खंडवा, रवींद्रसिंह मंडलोई, तहसीलदार खकनार, श्रीमति सुमारीबाड़ी दांतपहाड़ी, मंजीत सिंह एनटीसीए के प्रतिनिधि, डा. प्रशांत देशमुख वन्यजीव विशेषज्ञ व अन्य की उपस्थिति में की समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई है। प्रकरण में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जा रही है।