WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home आध्यात्म

मंगलवार को दिनभर चंद्र ग्रहण का सूतक : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को

1004
WhatsApp Image 2022 11 05 At 10.30.31 AM

मंगलवार को दिनभर चंद्र ग्रहण का सूतक : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को

आठ नवंबर को चंद्रग्रहण लग रहा है। यह इस साल का आखिरी ग्रहण होगा। चंद्रग्रहण को भारत के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार, चंद्रग्रहण 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 08 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगा। पूर्वोत्तर के राज्यो में ही पूर्ण चन्द्रग्रहण दिखाई देगा। देश के शेष भागो में आंशिक चन्द्रग्रहण ही दिखाई देगा।

भारत की पूर्व दिशा के शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2.38 बजे होगी और शाम को 4.23 से ईटानगर में चंद्रोदय के साथ ही ग्रहण दिखने लगेगा। ग्रहण 6.19 बजे खत्म हो जाएगा।6.19 बजे के बाद उपछाया चंद्र गहण शुरू होगा जो कि 7.26 तक रहेगा। उपछाया ग्रहण की धार्मिक मान्यता नहीं होती है। ग्रहण की वजह से देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा से संबंधित शुभ कामों के लिए कुछ खास बातें ध्यान रखनी होंगी।

सूतक के संबंध में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा का कहना है कि चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से नौ घंटे पहले सुबह 5.38 बजे से शुरू हो जाएगा।

 मंदिरों के कपाट प्रात  से ग्रहण के सूतक से शाम को 6.18 बजे तक बन्द रहेंगे। इसलिए कार्तिक माह स्नान, कथाओं और यज्ञ अनुष्ठानों का समापन भोग सोमवार 8 नवम्बर प्रात 8.08 बजे से पूर्व होगा। कार्तिक पूर्णिमा व्रत प्रदोष काल व्यापिनी पूर्णिमा को 7 नवम्बर को होगा, ऋषिकेश पञ्चाङ्ग के अनुसार पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 7 नवंबर को संध्या 03:49 पर होगा। कार्तिक स्नान और चन्द्र ग्रहण के का तीर्थ दर्शन और स्नान ग्रहण काल में 8 नवम्बर को होगा।