WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Swarnabagh Colony Fire Incident : अग्निकांड के आरोपी का रिमांड 15 मई तक बढ़ा   

शुभम की गर्लफ्रेंड की शिकायत पर दुष्कर्म का भी मामला दर्ज   

1368
Indore Fire AccidentLover Set Fire : आग से 7 लोगों के मारे जाने की घटना सिरफ़िरे आशिक की करतूत 

Indore : स्वर्णबाग कॉलोनी में हुए भीषण अग्निकांड में हुई सात लोगों की मौत के आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित को रिमांड खत्म होने के बाद विजयनगर पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।

यहां उसे एक बार फिर से 15 मई तक रिमांड पर लिया गया।

पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड की शिकायत पर इसके खिलाफ रेप का केस दर्ज होने के साथ ही उसे सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर रही है।

घटना स्थल वाली बिल्डिंग के मालिक इंसाफ पटेल के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। उसने किराएदारों की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी।

पुुलिस इस मामले में आरोपी को फांसी की सजा दिलवाने की कोशिश में जुटी हुई और वह इसके खिलाफ सबूत एकत्र कर रही है।

उल्लेखनीय है कि स्वर्णबाग कालोनी में अपनी गर्ल फ्रेंड से विवाद के बाद शुभम दीक्षित ने उसकी एक्टिवा में आग लगा दी थी।

इस आग की चपेट में पूरी बिल्डिंग आ गई और इस भीषण आगजनी में सात लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।

शुभम को सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने चंद घंटो में पहचान कर उसकी गर्लफ्रेंड से मोबाइल नंबर हासिल किया और गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस से बचने के चक्कर में भागते समय गिरने से उसके हाथ पैर भी टूट गए थे।
पुलिस इस मामले में गर्लफ्रेंड की शिकायत पर इसके खिलाफ रेप का केस भी दर्ज कर रही है। स्वर्णबाग की ये बिल्डिंग इंसाफ पटेल की है और उसने इसे किराए पर देने के लिए ही बनवाई थी।

उस बिल्डिंग में रहने वाले किराएदारों की सूचना इंसाफ पटेल ने पुलिस को नहीं दी थी। विजयनगर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पता ये भी चला है कि शुभम की हरकतों के बारे में पता लगने पर उसके परिजन भी उससे बेहद नाराज हैं। वे भी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के पक्षधर है।

पुलिस जल्द से जल्द इस मामले का चालान कोर्ट में पेश करेगी ताकि आरोपी को कोर्ट जल्द से जल्द सजा दे।