WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Tragic Road Accident: भरतपुर जिले के नदबई में भीषण हादसा,11 की मौत और एक दर्जन लोग घायल

1314
WhatsApp Image 2023 09 13 At 3.14.12 PM

Tragic Road Accident: भरतपुर जिले के नदबई में भीषण हादसा, 11 की मौत और एक दर्जन लोग घायल

गोपेंद्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट

भरतपुर:  जिले के नदबई में हुए एक भीषण हादसा में 11 लोगों की मौत और एक दर्जन लोग घायल हो गए है। मरने वालों में 6 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल है।

यह हादसा नदबई के निकट राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या -21 पर स्थित हंतरापुल पर हुआ । सड़क पर खड़ी एक बस में  ट्रेलर घुस गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत  और एक दर्जन लोग घायल हो गए। भीषण हादसे में एक दर्जन से अधिक गंभीर घायलों यात्रियों को जिला अस्पताल भरतपुर में भर्ती किया गया है।

घायल यात्री गुजरात के भावनगर शहर के निवासी बताए जा रहे हैं। यात्रियों से भरी बस भावनगर से मथुरा, वृंदावन दर्शन करने के बाद वापस लौट रही थी। इस घटना के बाद हंतरा पुल पर ज़बर्दस्त जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल यात्रियों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भरतपुर में हुए भीषण सड़क हादसे पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने  कहा कि श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ा दायक है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भरतपुर में गुजरात से धार्मिक यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की बस और ट्रेलर की टक्कर में 11 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने बताया कि पुलिस-प्रशासन मौके पर है एवं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

WhatsApp Image 2023 09 13 at 3.14.12 PM 1

गहलोत ने कहा कि मैं ईश्वर से सभी दिवंगतजनों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर सभी घायलों को जल्द स्वस्थ करें।

विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता राजेन्द्र राठौड़ भरतपुर में भीषण सड़क दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं के आकस्मिक निधन गहरा दुःख व्यक्त किया है।