WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Talent Honor Ceremony : श्री सर्व ब्राह्मण सभा ने 140 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित!

591
WhatsApp Image 2025 06 09 At 18.10.20

Talent Honor Ceremony : श्री सर्व ब्राह्मण सभा ने 140 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित!

Ratlam : श्री सर्व ब्राह्मण सभा के तत्वाधान रविवार को शहर के राजपूत बोर्डिंग में प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ मंगलेश्वरी जोशी, विशेष अतिथि डॉ गीता दुबे, डॉ सुलोचना शर्मा, बीएल पुरोहित, अनिल पुरोहित, श्रीमती छाया शर्मा रहें तथा अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी प्रमोद व्यास ने की। समारोह का शुभारम्भ भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। जिसके अंतर्गत विप्र समाज के 140 से अधिक छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

WhatsApp Image 2025 06 09 at 18.10.33

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत समाज की बेटी जिन्होंने चन्द्र यान की टीम का हिस्सा बनकर रतलाम ही नहीं अपितु पूरे देश का नाम गौरवान्वित करने वाली श्रीमती प्रियंका उपाध्याय का सम्मान स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल से किया। कार्यक्रम में प्रमोद व्यास ने सेफायर स्कूल में प्रवेश पर ब्राह्मण बच्चों को मुफ्त पुस्तकें एवम फीस में कटौती की बात कही। बीएल पुरोहित ने समाज को सम्पन्न बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। डॉ जोशी ने समाज में विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए कठिन परिश्रम और लगन से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को प्रतीक चिन्ह तथा शाल-श्रीफल भेंट किए।

WhatsApp Image 2025 06 09 at 18.10.38

इस अवसर पर समाजसेवी नरेंद्र जोशी, शैलेन्द्र तिवारी, शान्तीलाल शर्मा, नरेंद्र त्रिवेदी, जीके शर्मा, गोपाल जोशी, सुनील गौतम, श्याम उपाध्याय, दिनेश राजपुरोहित, शुभ दशोत्तर, राजेश तिवारी, विजय शर्मा, ओपी पालीवाल, संदीप व्यास, जगदीश उपाध्याय, राजू हॉकी, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, नयन व्यास, कुलदीप त्रिवेदी, मुकेश शुक्ला सुनील शर्मा, सुशील तिवारी, नवदीप शर्मा, महेश व्यास, अरविंद मिश्रा, संजय दवे, सुरेश दवे, शरद शुक्ला, तरुण जोशी, राजेश चास्टा, राजकुमार शुक्ला, विशाल उपाध्याय, संजय शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, चंपालाल शर्मा, वीरेन्द्र कुलकर्णी, बंशीलाल शर्मा, घनश्याम पुरोहित, बसंत पंड्या, राजेश व्यास, नंदकिशोर शर्मा, परमेश्वर वोरा, मदनमोहन शर्मा, एसएन शर्मा, अजय अग्निहोत्री, ऋषि शर्मा, राजेन्द्र जोशी, हेमेंद्र उपाध्याय, सुनीता पाठक, आरती त्रिवेदी, उषा दुबे, सीमा सुरोलिया, इन्दु उपाध्याय, हंसा व्यास, सुषमा नर्मदीय, राधा जोशी, शकुंतला पंड्या, सीमा अग्निहोत्री, नमिता शुक्ला, रक्षा मिश्रा आदि मौजूद रहें!

संचालन नरेंद्र त्रिवेदी, आरती त्रिवेदी और गरिमा उपाध्याय ने तथा आभार गोपाल शर्मा ने माना!