WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Temperature Will Drop Again Tonight : आज चौथी रात फिर पारा 10 डिग्री के नीचे उतरेगा, कंपकंपाएगी रात!

दिन में सूरज ने भी कोई राहत नहीं दी!

1117

Temperature Will Drop Again Tonight : आज चौथी रात फिर पारा 10 डिग्री के नीचे उतरेगा, कंपकंपाएगी रात!

Indore : सर्दी देर से आई पर उसने अपना असर दिखा दिया। जनवरी की शुरुआत से ही तापमान लगातार गिर रहा है। लेकिन, तीसरे सप्ताह में सर्दी कुछ बढ़ी दिखाई दी। सोमवार को लगातार तीसरी रात पारा 10 डिग्री के नीचे रहा। आज फिर अनुमान है कि पारा 10 डिग्री के नीचे आएगा। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर की तरफ से आ रही हवाओं के कारण पूरा शहर सर्दी की गिरफ्त में है। रविवार को दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन फिर भी ठंडी हवाओं का कहर बरपा। दिन भर धूप होने के बावजूद लोग कांपते दिखाई दिए।

मौसम केंद्र के मुताबिक बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री होने का अनुमान है। लेकिन परसों रात की अपेक्षा 2 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। इस दौरान उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 17 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और उस तरफ से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण शहर का तापमान गिरा है। कल भी मौसम ऐसा ही रहने के कयास है। रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे रहेगा। बुधवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई गई है जो आगे भी लगातार जारी रहेगी। इससे आने वाले दिनों में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। अनुमान है कि 26 जनवरी के बाद तापमान बढ़ेगा।