WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

तेरापंथ सभा ने एक्यूप्रेशर सुजोग शिविर का किया आयोजन!

545

तेरापंथ सभा ने एक्यूप्रेशर सुजोग शिविर का किया आयोजन!

Ratlam : जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा ने गुरुवार को सेठजी का बाजार स्थित तेरापंथ सभा भवन में एक्यूप्रेशर सुजोग शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम शिविर संचालक नरेन्द्र चौधरी एवं उनकी टीम का स्वागत सभा मंत्री मनीष बरबेटा और टीपीएफ अध्यक्ष विष्णु कोठारी ने किया। समाजसेवी मोहन पिरोदिया का स्वागत महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनिता मांडोत, सभा सहमंत्री विकास भांगु एवं अर्पण कासंवा ने किया।

IMG 20250116 WA0153

स्वागत उदबोधन में टीपीएफ अध्यक्ष निपुण कोठारी ने शिविर में पधारें समस्त समाजजनों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए समाजजनों को आयोजित शिविर का लाभ लेना चाहिए। शिविर संचालक नरेन्द्र चौधरी ने एक्यूप्रेशर सुजोग शिविर से होने वाले लाभ की जानकारी दी। सभा मंत्री मनीष बरबेटा ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि आयोजित शिविर में हिस्सा लेकर समाजजन स्वास्थ्य सम्बंधित लाभ प्राप्त करें।

शिविर के शुभारम्भ अवसर पर अनोखीलाल कोठारी, राजेन्द्र मांडोत, विपिन वोहरा, अनिल बरमेचा, शुभम बरबेटा, महिला मंडल मंत्री श्रीमती ममता गांधी, सीमा बरबेटा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।