WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

बलूचिस्तान में यात्री बस पर आतंकी हमला: 9 पंजाबियों की पहचान कर गोली मारी, शुक्रवार सुबह की घटना से दहशत

732
WhatsApp Image 2025 07 11 At 11.21.04

बलूचिस्तान में यात्री बस पर आतंकी हमला: 9 पंजाबियों की पहचान कर गोली मारी, शुक्रवार सुबह की घटना से दहशत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के झोब इलाके में शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 की सुबह एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। क्वेटा से लाहौर जा रही एक यात्री बस को हथियारबंद हमलावरों ने नेशनल हाईवे पर रोका। हमलावरों ने यात्रियों के पहचान पत्र देखकर पंजाब प्रांत के 9 लोगों को बस से उतारकर अपहरण किया और बाद में नाम पूछ-पूछकर गोली मार दी। सभी मृतक पंजाब के अलग-अलग जिलों के थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इस घटना की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववादी हिंसा चल रही है, जिसमें अक्सर बाहरी लोगों को निशाना बनाया जाता है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।