WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Terrorists in Jail : भोपाल सेंट्रल जेल आतंकियों से भर गई, अब ये कुख्यात नई हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट होंगे!

फ़िलहाल जेल में अलग-अलग आतंकी संगठन के 69 आतंकवादी कैदी बंद!

677

Terrorists in Jail : भोपाल सेंट्रल जेल आतंकियों से भर गई, अब ये कुख्यात नई हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट होंगे!

 

Bhopal : भोपाल सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल आतंकवादी गतिविधियों के कैदियों से भर चुकी हैं। आतंकियों की तादाद यहां इतनी हो चुकी, कि अब सेल छोटी पडने लगी। जेल में 12 नई हाई सिक्योरिटी सेल का निर्माण कराया गया, जिसके लिए 1.20 करोड़ का बजट पारित हुआ था। करीब दो साल में यह हाई सिक्योरिटी सेल बनकर तैयार हुई। जल्द ही इनमें इन कुख्यात आतंकियों को शिफ्ट किया जाएगा।

जेल सुपरीटेंडेंट राकेश भांगरे ने बताया कि भोपाल सेंट्रल जेल में फिलहाल 69 आतंकवादी कैदी बंद हैं, जो अलग-अलग संगठनों से ताल्लुक रखते हैं। इसमें स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया के 23, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 21 हिज्ब उत तहरीर के 17, रेएमबी के 4 और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के 4 आतंकी बंद हैं। जेल में हाई सिक्योरिटी सेल की क्षमता 58 हैं। वर्तमान में 69 आतंकियों को यहां रखा गया है। जल्द नई हाई सिक्योरिटी सेल में भी आतंकियों को शिफ्ट किया जाएगा।

सेंट्रल जेल में बंद आतंकियों को हर रोज साढ़े तीन घंटे के लिए हाई सिक्योरिटी सेल से बाहर निकाला जाता है। जिससे वे अपने पर्सनल काम जैसे कपड़े सुखाना, धूप लेना, टहलना आदि कर सकें। इन आतंकियों को बाहर निकलने के बाद निगरानी में रखा जाता है। हर एक आतंकी पर नजरें रखने की जिम्मेदारी 2 प्रहरियों की होती है।

आतंकियों को सुबह ढाई घंटा, जबकि शाम में एक घंटा बाहर निकाला जाता है। उन्हें किसी से बातचीत की इजाजत नहीं होती। आतंकी कामरान, अबु फैजल, शिबली और कमरुद्दीन को छोडकर सभी 65 आतंकियों को जेल मैन्युअल के हिसाब से परिजनों से मिलने और कैंटीन सुविधा मिलती है।