WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

अडानी से आगे सिर्फ टेस्ला के सीईओ एलन मस्क

958

अगर गौतम अडानी ऐसा कर लेते हैं तो पहली बार कोई भारतीय ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट में इस स्थान पर पहुंचेगा। इसके बाद अडानी से आगे सिर्फ टेस्ला के सीईओ एलन मस्क रह जाएंगे।

कभी दुनिया सबसे बड़े रईस रहे अमेजन (Amazon) के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की दूसरे नंबर की भी कुर्सी अब खतरे में है। भारत के गौतम अडानी (Adani) उनसे अब केवल एक अरब डॉलर दूर हैं।

download 3 6

आज अगर भारतीय बाजार चढ़े और अडानी ग्रुप के शेयर उछले तो अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को पछाड़ गौतम अडानी दुनया के दूसरे सबसे बड़े रईस हो जाएंगे।

 

download 4 4

बुधवार को भी अमेजन के शेयर में गिरावट आई और जेफ बेजोस की दौलत करीब 2.39 बिलियन डॉलर घट गई। वहीं, अडानी ग्रुप के शेयरों में उछाल से गौतम अडानी की संपत्ति में 4 अरब डॉलर का उछाल आया। आपको बता दें कि महंगाई के आंकड़ों के बाद अमेरिकी शेयर बाजार के क्रैश होने की वजह से जेफ बेजोस को 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ था। वहीं, एलन मस्क को भी 70 हजार करोड़ रुपये की चपत लगी थी