WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Thanks to Congress MLAs : कमलनाथ प्रकरण में धैर्य बरतने पर सिंघार ने विधायकों का आभार जताया! 

विधायकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कांग्रेस की मनोवैज्ञानिक जीत!

596

Thanks to Congress MLAs : कमलनाथ प्रकरण में धैर्य बरतने पर सिंघार ने विधायकों का आभार जताया! 

 

Bhopal : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ, उनके सांसद बेटे नकुलनाथ और समर्थकों के भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लगने के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सभी कांग्रेस विधायकों के धैर्य का सम्मान माना और आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पिछले चार दिन के दौरान जिस तरह सभी विधायक और नेता कांग्रेस के साथ खड़े रहे, वो एक बड़ी मनोवैज्ञानिक जीत है। पिछले कुछ दिनों में कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में जाने की अफवाह उड़ी, जिनका आज खंडन हो गया। उमंग सिंघार ने कहा कि विधायकों का धैर्य काबिले-तारीफ है।

उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि ‘मैं कांग्रेस के सभी सम्माननीय विधायकगणों को धन्यवाद देता हूँ। आपने विषम परिस्थितियों में धैर्य का परिचय दिया है, जैसे हमने मिलकर सदन में सरकार को घेरा, वैसे ही आपने एकता का परिचय दिया। आप सब पार्टी के साथ खड़े रहे। कांग्रेस पार्टी आप पर गर्व करती है। आपका सहयोग और समर्थन बहुमूल्य है। मैं आप सभी विधायकगणों का ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को सफल बनाने के लिए आह्वान करता हूँ।’

उन्होने कहा कि ‘ये कांग्रेस के लिए एक बड़ी मनोवैज्ञानिक जीत है। आप जिस तरह पार्टी के लिए सोचते हैं ये तारीफे-काबिल है। सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी, मल्लिकार्जुन खड़गे जी..सबने आपपर विश्वास जताया और उनका आपके लिए संदेश है कि कांग्रेस के सब विधायक कांग्रेस के साथ है।’

 

पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश और देशभर के सियाली हलकों में ये चर्चाएं थी कि कमलनाथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले हैं। इसे लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं और कमलनाथ की दिल्ली यात्रा को भी इसी से जोड़ा जा रहा था। आज इन सारी चर्चाओं को निराधार करार दिया गया।